बाढ़ में दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास, मालिक के पहुंचने पर चोर भागे
Attempted Theft Foiled in Barh as Shop Owner Arrives
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में बेढ़ना फोरलेन के पास एक दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि, एक पड़ोसी से सूचना मिलने पर दुकान मालिक कृपाल कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक को आता देख चोर अपना सामान छोड़कर फरार हो गए।
बेढ़ना जाहिलपुर निवासी दुकान मालिक कृपाल कुमार तिवारी ने बताया कि वे रात करीब एक बजे दुकान बंद कर घर गए थे। इसी दौरान सीएनजी स्टेशन पर काम करने वाले एक पड़ोसी ने उन्हें फोन पर दुकान से चिंगारी निकलने और अंदर से आवाजें आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कृपाल कुमार तिवारी तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्हें आता देख चोर मौके से भाग निकले। दुकान मालिक के अनुसार, चोर गल्ले में रखी कुछ नकदी लेकर फरार हो गए, लेकिन चोरी के लिए लाए गए कई उपकरण वे मौके पर ही छोड़ गए।
इस घटना से आसपास के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से चोरों द्वारा लाई गई सीढ़ी, कटर मशीन, हथौड़ी और शुम्भा जैसे उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
An attempted theft was reported near Bedhna Fourlane in Barh subdivision of Patna district. Unidentified thieves tried to break into a shop by cutting its shutter. However, the shop owner, Kripal Kumar Tiwari, was alerted by a neighbor and arrived at the scene, prompting the thieves to flee, leaving their tools behind.
Kripal Kumar Tiwari, a resident of Bedhna Jahilpur, stated that he had closed his shop and gone home around 1 AM. A neighbor, who works at a nearby CNG station, called him to report sparks and noises coming from his shop. Upon receiving the call, Tiwari immediately rushed to his shop. Seeing him approach, the thieves fled the scene. According to the shop owner, the thieves managed to escape with some cash from the till, but abandoned several tools they had brought for the theft.
The incident has caused concern among local shopkeepers. Barh police were informed and promptly arrived to inspect the crime scene. Station House Officer Brajkishore Singh confirmed that the police recovered a ladder, cutting machine, hammer, and other tools left behind by the thieves. Further action is being taken in the case, and efforts are underway to identify and apprehend the culprits.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक