बरुराज में चार घरों से लाखों की संपत्ति चोरी
Lakhs Worth of Property Stolen from Four Houses in Baruraj
मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के नोनियाडीह और छिपुलिया गांव में बुधवार रात चोरों ने चार घरों से लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। इस संबंध में नोनियाडीह निवासी मोती राय, शशि राय, हरेंद्र राम और छिपुलिया निवासी बच्चा सिंह ने बरुराज थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
चोरों ने खिड़की के सहारे घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान, एक टूटी हुई पेटी नहरी के बांध पर लावारिस हालत में मिली।
चोरी की घटनाओं का विवरण देते हुए पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने मोती राय के घर से 40 हजार रुपये नकद और गहने चुराए। शशि राय के घर से 50 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े गायब कर दिए गए। हरेंद्र राम के घर से भी नकदी की चोरी हुई, हालांकि उसकी निश्चित राशि नहीं बताई गई है। वहीं, छिपुलिया निवासी बच्चा सिंह के घर से चोरों ने 40 हजार रुपये नकद, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
बरुराज थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने जानकारी दी है कि पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
In a series of late-night burglaries, four houses in Noniyadih and Chhipuliya villages, under the Baruraj police station area, were targeted by thieves on Wednesday night, resulting in the theft of property worth lakhs of rupees. Complaints have been filed at the Baruraj police station by the affected residents: Moti Rai, Shashi Rai, and Harendra Ram from Noniyadih, and Baccha Singh from Chhipuliya.
The thieves gained entry into the houses through windows to execute the burglaries. Upon receiving information about the incidents, police arrived on Thursday to investigate. During their search, a broken trunk was discovered abandoned on an irrigation canal embankment.
According to the victims' statements, Moti Rai's house was ransacked, with thieves making off with 40,000 in cash and jewelry. Shashi Rai reported the theft of 50,000 in cash and clothes. Harendra Ram also lost cash, while Baccha Singh from Chhipuliya had 40,000 in cash, clothes, and other valuable items stolen.
Baruraj Station House Officer (SHO) Kunal Kumar Kashyap stated that the police are actively investigating to identify and apprehend the culprits responsible for these thefts.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
बागमती (Benibad) — चेतावनी स्तर, 0.06 मी. नीचे
गंडक (Rewaghat) — सामान्य, 1.41 मी. नीचे
बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur)) — सामान्य, 5.59 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Aadarsh Nagar Thana
Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur