प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
मौसमWeather#Begusarai#begusarai#gangariver

बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप: रातोंरात बढ़ा जलस्तर, सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं, बाढ़ की आशंका

Begusarai: Ganga Rises Sharply Overnight, Hundreds of Acres of Crops Submerged, Flood Feared

Amar Ujala22 अगस्त 2026
भगवानपुर चक्कीपंचायत: रातगांवप्रखंड: तेघड़ागुप्ता बांध, अयोध्या मिथिला गंगा घाटरात से

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर पिछले दो-तीन दिनों से लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बीते रात में अचानक करीब डेढ़ फीट पानी बढ़ने से रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। आधारपुर पंचायत के अजगर बर के समीप गुप्ता बांध तक भी पानी पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही इस वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है।

तेघड़ा के प्रसिद्ध अयोध्या मिथिला गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते पर गुप्ता बांध के समीप पानी पहुंचने से स्थानीय नाविकों ने नावों का संचालन शुरू कर दिया है। घाट पर शवों का दाह संस्कार करने आने वाले लोगों को अब गंगा घाट तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। महादेव घाट और बजलपुरा घाट के समीप भी गंगा का पानी गुप्ता बांध तक पहुंच गया है।

बढ़ते जलस्तर से आसपास के निचले इलाकों में लगी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का, जनेर और ढैंचा की फसलें पानी में डूब गई हैं। बरौनी-2 पंचायत और निपनिया-मधुरापुर पंचायत के कई इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति है। फसलें डूबने के बाद किसान मक्का और जनेर काटकर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेत में लगी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं, जिससे आने वाले दिनों में पशु चारे की भी भारी किल्लत हो सकती है।

रातगांव पंचायत के वार्ड सदस्य मो. इब्राइल और उदय महतो, तेघड़ा नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि रोशन कुमार और अमित कुमार, बरौनी-2 पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, निपनिया-मधुरापुर पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने, प्रभावित इलाकों में राहत शिविर और मेडिकल टीम तैनात करने तथा आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

In Begusarai district's Teghra block, the water level of the Ganga river has been rising rapidly for the past two to three days. An overnight surge of approximately 1.5 feet has led to floodwaters spreading into the low-lying areas of Bhagwanpur Chakki in Ratgaon Panchayat. The water has also reached the Gupta Dam near Ajgar Bar in Adharpur Panchayat. This continuous rise in water level has heightened concerns among residents of the Diara region about potential flooding.

The path leading to the famous Ayodhya Mithila Ganga Ghat in Teghra is now submerged near Gupta Dam, prompting local boatmen to start ferry services. People arriving to cremate bodies at the ghat now require boats to reach the riverbank. Similar situations are reported near Mahadev Ghat and Bajalpura Ghat, where Ganga waters have reached the Gupta Dam.

The rising water level poses a significant threat to crops in the surrounding low-lying areas. Hundreds of acres of maize, jowar, and dhaincha crops are submerged. Similar conditions prevail in several parts of Barauni-2 Panchayat and Nipaniya-Madhurapur Panchayat. Farmers are harvesting submerged maize and jowar to use as animal fodder. They fear that if the water level continues to rise, their crops will be completely destroyed, potentially leading to a severe shortage of animal feed in the coming days.

Local representatives, including ward members from Ratgaon Panchayat, councilor representatives from Teghra Nagar Parishad, मुखिया representatives from Barauni-2 and Nipaniya-Madhurapur Panchayats, and social worker Kundan Singh, have urged the administration to increase vigilance. They have called for immediate preparations to tackle potential floods, deployment of relief camps and medical teams in affected areas, and provision of essential relief materials.

स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai

अपराधराजनीति

EOU की बड़ी कार्रवाई: बिहार ओपन स्कूलिंग बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से 90% अधिक संपत्ति मिली

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार ओपन स्कूलिंग बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जांच में उनकी वास्तविक आय से करीब 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये ज्यादा की संपत्ति मिली है, जो उनकी आय का 90.04% है। पटना की विशेष निगरानी अदालत से मंजूरी मिलने के बाद EOU ने पटना के खाजपुरा और मिठापुर स्थित कार्यालय, साथ ही बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्थित उनके पैतृक घर सहित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारियों के हाथ में है। टीमें दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच कर रही हैं। यह कार्रवाई BPSC AEDO परीक्षा में धांधली पर EOU की चल रही कार्रवाई के बीच हुई है।

AajTak · 📍 खाजपुरा

खेलशिक्षा

ताइक्वांडो व जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन ट्रायल आयोजित

बेगूसराय के बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल में एकलव्य सेंटर ताइक्वांडो और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकलव्य सेंटर के लिए 27 खिलाड़ियों (6 बालिका) और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 28 खिलाड़ियों (9 बालिका) ने ट्रायल दिया। शारीरिक क्षमता के लिए बैटरी टेस्ट और ताइक्वांडो स्किल टेस्ट लिए गए। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह की निगरानी में यह आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करना है।

Dainik Bhaskar · 📍 बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल