बिहार: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दंपती की मौत, दो साल पहले बेटे की डूबने से गई थी जान; अनाथ हुए मासूम
Bihar: Couple Dies of Electrocution While Irrigating Field; Children Orphaned, Son Drowned Two Years Ago
पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड अंतर्गत भगवानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी नरेंद्र कुमार (37 वर्ष) और रुबी देवी (33 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में फूलों की खेती के लिए पटवन कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानगंज थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है, क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार, इस परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। करीब दो वर्ष पहले दंपती के 14 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की भगवानगंज क्षेत्र के मोरहर नदी स्थित डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बेटे की मौत के बावजूद परिवार को मिलने वाला मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है।
अब माता-पिता दोनों की मौत के बाद उनके लगभग 12 और 14 वर्ष के बच्चे अनाथ हो गए हैं। ग्रामीणों में बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर गहरी चिंता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
A tragic accident in Chainpur village, under Bhagwanganj police station in Masaurhi block, Patna district, resulted in the on-the-spot death of a couple, Narendra Kumar (37) and Ruby Devi (33), on Friday. The couple was irrigating their flower field when they were suddenly electrocuted.
Upon receiving information about the incident, Bhagwanganj SHO Amarendra Kumar arrived at the scene with a police team. The police sent the bodies for post-mortem to Patna and have initiated an investigation into the circumstances of the electrocution. The village is engulfed in grief, as this family has faced similar tragedies before. Approximately two years ago, their 14-year-old son, Bittu Kumar, drowned while bathing in the Morhar River dam in the Bhagwanganj area. Villagers allege that despite their son's death, the family has yet to receive the promised compensation.
Now, with the demise of both parents, their two young children, aged approximately 12 and 14, have been orphaned. Villagers are deeply concerned about the children's upbringing and future. They have appealed to the government and district administration to provide immediate financial assistance and due compensation to the affected family, ensuring the children's education and future are secured. Villagers have urged the administration to intervene sensitively in this matter.
स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Ganga, Hathidah, Patna, Bihar: River Ganga at Hathidah in Patna district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 8:00 am today.
Sone, Maner, Patna, Bihar: River Sone at Maner in Patna district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 8:00 am today.
नदी का जलस्तर
गंगा (Hathidah) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.25 मी. ऊपर
गंगा (Gandhighat) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.15 मी. ऊपर
गंगा (Dighaghat) — सामान्य, 0.63 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक