बिहार में बाढ़: गंगा-पुनपुन के उफान से पटना-गया रेलखंड प्रभावित, 10 मेमू ट्रेनें रद्द
Bihar Floods: Ganga-Punpun Swell Affects Patna-Gaya Rail Section, 10 MEMU Trains Cancelled
बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित जिलों में पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार तक राज्य के 11 जिलों के 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में लगभग 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
पुनपुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुनपुन घाट स्थित रेल पुल संख्या-21 पर नदी का पानी डाउन लाइन ट्रैक के साथ-साथ पुल के गार्डर तक पहुंच गया। सुरक्षा को देखते हुए पीपीएन-पीआरबीजेड सेक्शन की डाउन लाइन को 4 सितंबर रात 8:10 बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फिलहाल अप लाइन से ट्रेनें संचालित हो रही हैं। जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वतीचंद्र ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार 6 सितंबर को गया-पटना और पटना-गया के बीच चलने वाली लगभग 10 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें 63242, 63244, 63245, 63247, 63248, 63250, 63251, 63253, 63256 और 63274 शामिल हैं। इसके अलावा, 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस, 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस, 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस और 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस सहित कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए 50 चिकित्सा शिविर, 19 वोट एम्बुलेंस और 36 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। विस्थापित और प्रभावित लोगों के निष्क्रमण तथा आवागमन के लिए 858 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। अब तक 12 हजार से अधिक पॉलीथीन शीट और करीब 2,300 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों को दो समय गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए 38 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे अब तक करीब 1.21 लाख लोगों को भोजन कराया जा चुका है। वैशाली जिले में एक राहत शिविर भी संचालित है, जहां 326 बाढ़ प्रभावित लोगों को आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएँ मिल रही हैं। संभावित आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 7 और एसडीआरएफ की 27 टीमें विभिन्न प्रभावित जिलों में तैनात हैं।
विभाग के मुताबिक, पटना के गांधीघाट में गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर, बंका घाट में 49.45 मीटर और पंडारक में 43.79 मीटर दर्ज किया गया है, जो सर्वोच्च बाढ़ स्तर से ऊपर बह रहा है। गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियां भी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं। सारण जिले के माही नदी में त्रिलोकचक के पास करीब 20 मीटर में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। पटना में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए सभी 56 डीपीएस चालू किए गए हैं और नगर निगम के छह अंचलों में 94 अतिरिक्त पंप जल निकासी के लिए लगाए गए हैं।
Bihar is grappling with severe floods as river water levels continue to rise, prompting the state government to accelerate relief and rescue operations. Under the Chief Minister's directives, the Disaster Management Department is fully mobilized in affected districts. As of Saturday, approximately 10.26 lakh people in 201 panchayats across 50 blocks in 11 districts have been impacted by the floods.
The surging waters of the Punpun river have severely disrupted train services on the Patna-Gaya rail section. On Friday night around 8 PM, floodwaters at rail bridge number 21 near Punpun Ghat reached the down line track and even touched the bridge girders. For safety, the down line of the PPN-PRBZD section was closed from September 4, 8:10 PM, until further notice. Currently, trains are operating on the up line. Public Relations Officer Saraswatichandra stated that in view of the serious situation, about 10 MEMU trains operating between Gaya-Patna and Patna-Gaya were cancelled on Saturday, September 6. These include trains 63242, 63244, 63245, 63247, 63248, 63250, 63251, 63253, 63256, and 63274. Additionally, the routes of several express trains, including 13329 Dhanbad-Patna Express, 13330 Patna-Dhanbad Express, 15138 Banaras-Rajgir Express, and 15137 Rajgir-Banaras Express, have been diverted.
According to the Disaster Management Department, an intensive campaign is underway to provide immediate relief to flood victims. Fifty medical camps, 19 boat ambulances, and 36 veterinary camps are operational in affected areas to provide health facilities and safe transit. A total of 858 boats are being used for the evacuation and movement of displaced and affected people. Over 12,000 polythene sheets and approximately 2,300 dry ration packets have been distributed. Thirty-eight community kitchens are providing two hot meals daily to flood victims, having served about 1.21 lakh people so far. A relief camp in Vaishali district is accommodating 326 flood-affected individuals with lodging, food, and medical facilities. Seven NDRF and 27 SDRF teams are deployed in various affected districts for rapid relief and rescue operations.
River levels remain critical: the Ganga at Patna's Gandhighat, Banka Ghat, and Pandarak is flowing above its highest flood level. The Gandak, Kosi, Burhi Gandak, Punpun, and Ghaghra rivers are also above danger marks in several places. In Saran district, an embankment of the Mahi river near Trilokchak has been damaged over approximately 20 meters. The Meteorological Department forecasts light to moderate, and heavy rainfall in some parts of the state over the next two days. To manage waterlogging in Patna, all 56 DPS are operational, and 94 additional pumps have been installed across six municipal zones for water drainage.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
वैशाली ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
गंडक (Hajipur) — सामान्य, 1.28 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक