बिहार को झारखंड से जोड़ने वाला पुल एप्रोच पथ के अभाव में बेकार
Bridge Connecting Bihar to Jharkhand Renders Useless Without Approach Road
गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद और बिहार के चकाई को जोड़ने के उद्देश्य से पतरो नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल आज भी अधूरा है। पुल का निर्माण हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन एप्रोच पथ के अभाव में यह अनुपयोगी साबित हो रहा है। गांडेय के पूर्व विधायक सह राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के प्रयासों से निर्मित यह पुल, झारखंड के बेंगाबाद प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बदवारा के लोगों के लिए सुविधाजनक बनने की बजाय विभागीय उदासीनता के कारण बेकार पड़ा हुआ है।
पुल का मुख्य उद्देश्य झारखंड और बिहार के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर आवागमन को आसान बनाना था। पुल का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन बदवारा चौक से पुल तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर से अधिक लंबा एप्रोच सड़क आज तक नहीं बन पाई है।
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि वर्षों से सड़क निर्माण की उम्मीद में उनकी आँखें पथरा गई हैं, लेकिन आरईओ विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बदवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि बदवारा चौक से पतरो नदी तक की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। पारडीह-बदवारा सड़क निर्माण के समय इस एप्रोच पथ को शामिल नहीं किया गया था, जिसके कारण यह काम अधर में लटक गया।
उन्होंने आगे बताया कि चकाई थाना क्षेत्र की ओर से पतरो नदी तक सड़क का पक्कीकरण पहले ही हो चुका है। यदि झारखंड की ओर से भी एप्रोच पथ बन जाता तो दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम हो जाता और लोगों को काफी सहूलियत मिलती। मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि केवल बदवारा-पतरो एप्रोच पथ ही नहीं, बल्कि पंचायत के अधीन चौंराटांड़ चौक से लछुआडीह-सहियारी पथ का निर्माण कार्य भी आरईओ विभाग से छूट गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से दोनों पथों को शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल बनने के बाद भी अगर सड़क नहीं बनी तो करोड़ों का खर्च व्यर्थ चला जाएगा। प्रशासन से इस अधूरे सपने को जल्द पूरा करने की उम्मीद है।
A multi-crore bridge built over the Patro River to connect Bengabad in Jharkhand's Giridih district with Chakai in Bihar remains incomplete and unusable due to the lack of an approach road. Despite its construction being finished several years ago, the absence of a proper connecting path has rendered it useless.
The bridge, constructed through the efforts of former Gandey MLA and Rajya Sabha MP Dr. Sarfaraz Ahmed, was intended to establish direct connectivity and ease travel between Jharkhand and Bihar. However, the lack of an approach road, stretching over a kilometer from Badwara Chowk to the bridge, means it serves no practical purpose for the residents of the border area of Badwara in Bengabad block.
Local residents express their frustration, stating they have been waiting for the road's construction for years without any concrete action from the REO department. Raghunandan Kumar Kushwaha, the Mukhiya representative of Badwara Panchayat, explained that the approach path was not included during the construction of the Pardih-Badwara road, leaving the project in limbo.
Kushwaha highlighted that the road on the Chakai police station side up to the Patro River has already been paved. If the approach path were built on the Jharkhand side, it would create a smooth and convenient shortcut for inter-state travel. He also mentioned that another road construction project, from Chauntatand Chowk to Lachhuadih-Sahiyari Path within the panchayat, has also been overlooked by the REO department.
Villagers are urging the concerned department and district administration to promptly approve and construct both roads. They warn that without the approach road, the crores spent on the bridge will be wasted. They hope the administration will soon complete this long-pending project.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
जमुई ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक