प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Patna#biharpanchayatelections#patnahighcourt

बिहार पंचायत चुनाव: समय पर कराने को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका, सरकार और निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

Bihar Panchayat Elections: Plea Filed in Patna High Court for Timely Conduct, Government and Election Commission Asked for Response

ETV Bharat11 सितंबर 2026
पटना हाईकोर्ट

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव को निर्धारित समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण याचिका दायर की गई है। जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी की एकलपीठ ने मोहन प्रसाद चौरसिया एवं अन्य द्वारा दायर इस याचिका पर सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को जवाबी हलफनामा दायर कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

आवेदकों की ओर से अधिवक्ता एसबीके मंगलम और अवनीश ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के रवैये से क्षुब्ध होकर याचिकाकर्ताओं ने समय पर चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (ई) (1)(3) और पंचायती राज अधिनियम की संबंधित धाराओं का हवाला देते हुए मांग की कि निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में गठित पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव की घोषणा की जाए।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि वर्तमान पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है, और ये संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति का हवाला देकर चुनाव में देरी कर रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी परिस्थिति में चुनाव की घोषणा में विलंब न करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी नहीं की जा सकती, क्योंकि इन संस्थाओं का समय पर चुनाव न कराना संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है।

दरअसल, पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जानी है, जिससे इस साल चुनाव होने की संभावना कम दिख रही है। पिछली बार चुनाव 2021 में सितंबर से दिसंबर के बीच हुए थे। माना जा रहा है कि अब पंचायत चुनाव अगले साल यानी 2027 में होंगे। पंचायती राज विभाग ने हाल ही में परिसीमन के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की है। अब देखना यह होगा कि हाईकोर्ट में सरकार और निर्वाचन आयोग की ओर से क्या जवाब प्रस्तुत किया जाता है।

Patna: A significant petition has been filed in the Patna High Court demanding the timely conduct of panchayat elections in Bihar. A single bench of Justice A Abhishek Reddy heard the petition filed by Mohan Prasad Chaurasia and others. After hearing arguments from all sides, the High Court has directed the state government and the State Election Commission to file a counter-affidavit clarifying their stand.

Advocates SBK Mangalam and Avnish, representing the applicants, informed the court that the petitioners approached the High Court due to dissatisfaction with the approach of the state government and the Election Commission regarding timely elections. Citing Article 243 (E) (1)(3) of the Indian Constitution and relevant sections of the Panchayati Raj Act, they demanded that the Election Commission announce elections before the expiry of the term of the previously constituted Panchayati Raj institutions.

Petitioners told the court that the term of the current Panchayati Raj institutions is nearing its end, and these bodies play a crucial role in rural development. They also argued that the State Election Commission and the state government are delaying elections citing flood conditions, despite a Supreme Court order against delaying election announcements under any circumstances. According to the petitioners, constitutional provisions cannot be ignored, as not conducting timely elections for these institutions goes against constitutional mandates.

In essence, delimitation is required before the panchayat elections, making it unlikely for polls to be held this year. The last elections were conducted between September and December 2021. It is now anticipated that the panchayat elections will take place next year, in 2027. The Panchayati Raj Department recently released an amount of 3 crore rupees for delimitation. It remains to be seen what response the government and the Election Commission will submit to the High Court.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Ganga, Hathidah, Patna, Bihar: River Ganga at Hathidah in Patna district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 8:00 am today.

Sone, Maner, Patna, Bihar: River Sone at Maner in Patna district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 8:00 am today.

नदी का जलस्तर

गंगा (Hathidah)खतरे के निशान से ऊपर, 0.25 मी. ऊपर

गंगा (Gandhighat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.15 मी. ऊपर

गंगा (Dighaghat)सामान्य, 0.63 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

Patna की और खबरेंMore from Patna

राजनीतिविकास

वाल्मीकिनगर में 60 करोड़ की लागत से बनेगा लव-कुश पार्क, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित लव-कुश सम्मान समारोह में वाल्मीकिनगर में 60 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लव-कुश समाज एकजुट है और न्याय के साथ आगे बढ़ना चाहता है। मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के महत्व पर बात की। इस कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा और श्रवण कुमार भी मौजूद थे, हालांकि नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं हुए।

ETV Bharat · 📍 बापू सभागार