बोधगया के सरकारी स्कूल में चोरी, पंखे और रजिस्टर सहित कई सामान गायब
Theft at Bodhgaya Government School: Fans, Registers, and Other Items Stolen
बोधगया: चेरकी थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रसुलगंज में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धनंजय कुमार ने चेरकी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। प्रधान शिक्षक ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 9 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा बंद था। ताला खोलकर अंदर जाने पर एक कमरे से दो सीलिंग फैन, एक दीवार घड़ी, एक इलेक्ट्रिक बोर्ड, दो बल्ब, एक ट्यूबलाइट और पांच रजिस्टर गायब मिले।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रधान शिक्षक ने अपने आवेदन में बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विद्यालय का सामान चोरी कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन के साथ चोरी हुए सामान के खरीद बिल की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है। चेरकी पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुआ थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात रघुनाथ खाप पंचायत के फेसरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने केदार यादव के घर से 12 हजार रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए, वहीं ईश्वर यादव के घर से पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह खेत में बक्सा और अटैची फेंका हुआ मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने नशीले पदार्थ का छिड़काव किया होगा। गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले भी नौडीहा गांव में चार घरों में चोरी हुई थी।
Bodhgaya: A theft incident has been reported at Primary School Rasulganj, located in the Cherki police station area. The headmaster of the school, Dhananjay Kumar, has filed an FIR against unknown thieves at Cherki police station.
According to the headmaster, when he arrived at the school around 9 AM on Saturday, the main door was locked. Upon opening the lock and entering, he discovered that two ceiling fans, a wall clock, an electric board, two bulbs, a tube light, and five registers were missing from one of the rooms. Following the discovery, locals were questioned, but no leads were found.
The headmaster's application requests the police to investigate the matter, recover the stolen items, and apprehend the culprits. Purchase bills for the stolen items were also attached to the application. Cherki police have registered the case and initiated an investigation.
In related news, theft incidents are also on the rise in the Gurua police station area. On Friday night, unknown thieves targeted two houses in Fesra village, Raghunath Khap Panchayat, making off with property worth lakhs of rupees. Villagers reported that thieves stole Rs 12,000 cash and jewelry worth approximately Rs 1.5 lakh from Kedar Yadav's house, and Rs 5,000 cash from Ishwar Yadav's house. The thefts were discovered in the morning when a box and suitcase were found discarded in a field. Villagers suspect that the thieves might have used sedatives. Gurua police have visited the scene and begun their investigation. Just three days prior, four houses in Naudiha village were also robbed.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group