बक्सर में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान जवान की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की
Police Recruit Dies During Training in Buxar, Family Demands Probe
बक्सर जिले के डुमरांव में बिहार पुलिस के एक जवान की प्रशिक्षण के दौरान छत से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवा गांव निवासी 24 वर्षीय रजनीश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से कारीसोवा गांव में मातम पसर गया है।
परिजनों के अनुसार, रजनीश कुमार करीब एक माह पहले बिहार पुलिस में चयनित हुए थे और उन्हें प्रशिक्षण के लिए बक्सर के डुमरांव भेजा गया था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे रजनीश तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। उस समय अन्य जवान अपने कमरों में आराम कर रहे थे। हादसे में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बक्सर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पुलिस में चयन से परिवार और गांव को काफी उम्मीदें थीं कि उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेकिन इस असमय मौत से परिवार का यह सपना टूट गया है। सोमवार की अहले सुबह जब जवान का शव कारीसोवा गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता मिथलेश सिंह और भाई बेसुध पड़े थे।
परिजनों ने रजनीश की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि बड़े भाई के मुंबई से आने के बाद सोमवार देर शाम रजनीश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
A Bihar Police recruit, Rajnish Kumar (24), from Karisowa village in Wazirganj police station area of Gaya district, died after falling from a rooftop during training in Dumraon, Buxar district. The incident has cast a pall of gloom over Karisowa village.
According to his family, Rajnish had joined the Bihar Police about a month ago and was sent to Dumraon, Buxar, for training. On Sunday, around 2 PM, he fell from the third-floor rooftop. Other recruits were resting in their rooms at the time. Rajnish sustained serious injuries and was being rushed to Buxar hospital, but his condition deteriorated en route, and doctors declared him dead upon arrival.
Rajnish was the youngest of three brothers. His selection into the police force had brought immense hope to his family and village, who believed it would improve their financial situation. His untimely death has shattered these dreams. When his body arrived in Karisowa village early Monday morning, his family was inconsolable, with his father, Mithlesh Singh, and brothers in deep shock.
The family has raised questions about Rajnish's death and demanded a thorough investigation. They believe that only an inquiry can determine whether it was merely an accident or if there were other factors involved. Villagers stated that Rajnish's last rites would be performed with state honors on Monday evening after his elder brother arrives from Mumbai.
स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bodhgaya Police Station +91 9431822208