प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Kaimur#basti#kalitemple

चैनपुर के काली मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भंडारे के साथ समापन

Akhand Ramayan Path Concludes with Bhandara at Chainpur Kali Temple

Dainik Bhaskar31 जुलाई 2026
चैनपुर मोहल्लापंचायत: बस्ती नगर पंचायतप्रखंड: गनेशपुरकाली मंदिर, चंद्रशेखर आजाद नगर वार्डशुक्रवार

बस्ती नगर पंचायत गनेशपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड स्थित चैनपुर मोहल्ले के काली मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का शुक्रवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई गांवों के लोगों ने सामूहिक भंडारे में सहयोग किया और मां काली को धार चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ था। समापन के अवसर पर मंदिर में क्षेत्र की सुख-शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया गया। पंडित प्रेम नारायण शुक्ल ने पूजा संपन्न कराई। शाम को कीर्तन का आयोजन भी हुआ। मुख्य यजमान नंदलाल गुप्ता और राधेश्याम ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रामवृक्ष यादव, जितेंद्र यादव, कुलदीप, राघवेंद्र, रामभारत, पवन गुप्ता, धर्मेंद्र, राम प्रसाद, आकाश, महेंद्र कुमार, राजमणि, महेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The Akhand Ramayan Path (uninterrupted recitation of the Ramayana) concluded with a grand Bhandara (community feast) on Friday at the Kali Temple in Chainpur Mohalla, located in the Chandrashekhar Azad Nagar ward of Basti Nagar Panchayat Ganeshpur. A large number of devotees partook in the Prasad (holy offering) on this occasion.

Residents from several villages contributed to the collective Bhandara and offered prayers to Maa Kali, seeking blessings for the prosperity and well-being of the region. The Akhand Ramayan Path had commenced on Thursday. On the concluding day, a Havan Yagya (fire ritual) was also performed at the temple for peace and tranquility in the area. Pandit Prem Narayan Shukla conducted the puja. A Kirtan (devotional singing) was also organized in the evening. Chief hosts Nandlal Gupta and Radheshyam expressed gratitude for everyone's cooperation. Many devotees, including Ramvriksh Yadav, Jitendra Yadav, Kuldeep, Raghavendra, Rambharat, Pawan Gupta, Dharmendra, Ram Prasad, Akash, Mahendra Kumar, Rajmani, Mahendra Gupta, and Kuldeep Yadav, were present during the event.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कैमूर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Md. Zama Khan · JD(U) · CHAINPUR क्षेत्र की खबरें →

Kaimur की और खबरेंMore from Kaimur