प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Bhojpur#samratchaudhary#veerkunwarsingh

जगदीशपुर में सीएम सम्राट चौधरी देखेंगे वीर कुंवर सिंह पर 3D डॉक्यूमेंट्री, पर्यटन विकास की उम्मीद

CM Samrat Chaudhary to Watch 3D Documentary on Veer Kunwar Singh in Jagdishpur, Tourism Development Expected

Dainik Bhaskar22 सितंबर 2026
जगदीशपुरथाना: जगदीशपुरवीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय, शारदा ब्रजराज खेल मैदान23 सितंबर बुधवार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 सितंबर बुधवार को वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर का दौरा करेंगे। वे वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय पहुंचकर अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद, संग्रहालय में वीर कुंवर सिंह की वीरता, शौर्य और पराक्रम से जुड़े स्मृतिशेषों, कलाकृतियों और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री को वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली जगदीशपुर के ऐतिहासिक महत्व, उनके जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रस्तुति की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एलसीडी के माध्यम से करीब 15 मिनट की थ्रीडी एनिमेशन आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी, जिसमें वीर कुंवर सिंह की वीरता, बहादुरी, जीवन संघर्ष और उनसे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री को वीर कुंवर सिंह किला एवं संग्रहालय के पर्यटकीय विकास को लेकर तैयार की जा रही संभावित रूपरेखा से भी अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में किला-संग्रहालय परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में रंग-रोगन, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, संग्रहालय को व्यवस्थित करने, लाइटिंग, फाउंटेन और लैंडस्केपिंग का कार्य कराया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई के साथ हैलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग और अप्रोच पथ की मरम्मत समेत अन्य आवश्यक कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सोमवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्यप्रकाश ने जगदीशपुर पहुंचकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीपीओ राहुल कुमार, आरा सदर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह सहित अन्य अधिकारियों के साथ शारदा ब्रजराज खेल मैदान स्थित प्रस्तावित हैलीपैड, वीर कुंवर सिंह किला, संग्रहालय व किला मैदान का निरीक्षण किया। डीएम मुनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित ने भी सोमवार को जगदीशपुर पहुंचकर हैलीपैड निर्माण से लेकर किला मैदान तक पैदल मार्च कर सुरक्षा और विधि व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Chief Minister Samrat Chaudhary is scheduled to visit Jagdishpur, the historic town of Veer Kunwar Singh, on Wednesday, September 23. He will pay homage to the life-size statue of the immortal freedom fighter Babu Veer Kunwar Singh at the Veer Kunwar Singh Fort-Museum. Following this, he will observe the relics, artifacts, and other historical heritage associated with Kunwar Singh's valor and bravery within the museum.

To apprise the Chief Minister of Jagdishpur's historical significance as Kunwar Singh's birthplace, his life struggles, and his contributions to the freedom struggle, the administration is preparing a special presentation. A 15-minute 3D animation-based documentary will be screened via LCD, showcasing Kunwar Singh's courage, bravery, life journey, and historical events related to him. The Chief Minister will also be briefed on the proposed framework for the tourism development of the Veer Kunwar Singh Fort and Museum.

Accompanying the Chief Minister will be local MLA and Minister Bhagwan Singh Kushwaha, along with other public representatives and senior officials. Under the leadership of District Magistrate Manesh Kumar Meena, final preparations are underway at the fort-museum complex for the Chief Minister's program. Renovation work, including painting, repair of damaged sections, museum organization, lighting, fountains, and landscaping, is being carried out. Tree pruning, helipad construction, barricading, and approach road repairs are also progressing rapidly.

In anticipation of the Chief Minister's visit, Shahabad Range DIG Satyaprakash inspected security and law and order preparations in Jagdishpur on Monday. He, along with SDPO Rahul Kumar, Arrah Sadar SDPO, SHO Ashish Kumar Sah, and other officials, surveyed the proposed helipad at Sharda Brajraj Khel Maidan, Veer Kunwar Singh Fort, Museum, and Fort grounds. DM Munesh Kumar Meena and SP Awadhesh Dixit also conducted a foot march from the helipad construction site to the fort grounds on Monday, reviewing security arrangements and issuing necessary instructions to officials.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

भोजपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Sribhagwan Singh Kushwaha · JD(U) · JAGDISHPUR क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

दलित मोहल्लों में सामुदायिक भवनों के लिए सहायता राशि · एक लाख रुपये की राशि भवन के उपयोग के लिए कुर्सी, दरी, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान खरीदने हेतु विवरण →

Bhojpur की और खबरेंMore from Bhojpur