प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Darbhanga#darbhanga#sanskrituniversity

प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता व नैतिक मूल्यों के समन्वय से बनेंगे श्रेष्ठ शिक्षक: कुलपति

Coordination of Training, Technical Skills, and Moral Values Will Create Excellent Teachers: VC

Dainik Bhaskar25 जुलाई 2026
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय

दरभंगा। ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी और मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के बीच प्रस्तावित एमओयू को बिहार सरकार की सहमति मिलने पर शिक्षाविदों और संस्कृत विद्वानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संस्थान के पूर्व पांडुलिपि विभागाध्यक्ष डॉ. मित्रनाथ झा ने कहा कि इस साझेदारी से मिथिला की समृद्ध ज्ञान परंपरा से पश्चिमी जगत परिचित होगा और पांडुलिपियों के संरक्षण, अध्ययन तथा विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने राज्यसभा सांसद संजय झा का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि मिथिला संस्कृत शोध संस्थान उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार पासवान ने बिहार सरकार के त्वरित निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सरकार की सोच का परिचायक बताया। शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय ने कहा कि डिजिटल इंडिया के दौर में इस अकादमिक साझेदारी का दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

इसी क्रम में, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षारम्भ एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी या विषय-ज्ञान पर्याप्त नहीं है। एक सफल और प्रभावकारी शिक्षक बनने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण-कौशल, तकनीकी दक्षता, नैतिक मूल्यों और भारतीय ज्ञान परम्परा का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कुलपति प्रो. पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें समाज की आधुनिक अपेक्षाओं के अनुसार तैयार करना आज के समय की मांग है। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सतत अभ्यास के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षक बनने का मार्ग दिखाया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निशिकांत ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का औपचारिक शुभारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में डीन डॉ. पुरेंद्र वारिक, कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा और शिक्षाशास्त्र निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Educators and Sanskrit scholars have expressed joy over the Bihar government's approval of the proposed MoU between Oxford Sanskrit Text Society and Mithila Sanskrit Research Institute. Dr. Mitranath Jha, former Head of the Manuscript Department at the institute, stated that this partnership will introduce the Western world to Mithila's rich knowledge tradition and pave the way for the preservation, study, and development of manuscripts. Prof. Jaishankar Jha, Vice President of Maa Shyama Mandir Nyas Samiti, thanked Rajya Sabha MP Sanjay Jha for this long-term academic collaboration, expressing confidence that the Mithila Sanskrit Research Institute, established by Maharajadhiraj, will set new benchmarks in higher education and research. Dr. Santosh Kumar Paswan, Head of the Postgraduate Literature Department at the Sanskrit University, welcomed the Bihar government's swift decision, calling it a reflection of the government's perspective on the Sanskrit language and Indian knowledge tradition. Educationist Dr. Shivkishore Rai noted the far-reaching impact of this academic partnership in the era of Digital India.

Simultaneously, an induction and orientation program was organized for newly admitted students of the 2026-28 session in the Department of Education at Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University. Vice-Chancellor Prof. Lakshmi Niwas Pandey, the chief guest, encouraged the new students, stating that mere theoretical or subject-specific knowledge is insufficient today. To become a successful and effective teacher, a blend of practical training, modern teaching skills, technical proficiency, moral values, and Indian knowledge tradition is essential. Prof. Pandey emphasized that training Sanskrit students according to modern educational methods and preparing them for contemporary societal expectations is a demand of the present time. He guided students towards becoming excellent teachers through regular study, discipline, and continuous practice. Dr. Nishikant, the university's Public Relations Officer, informed that this orientation program marked the formal commencement of regular academic activities for the new students. The event was attended by administrative officials and senior professors, including Dean Dr. Purendra Warik, Registrar Dr. Dinesh Jha, Finance Officer Dr. Pawan Kumar Jha, and Director of Education Dr. Ghanshyam Mishra, alongside many students.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

दरभंगा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Adhwara Group, Kamtaul, Darbhanga, Bihar: River Adhwara Group at Kamtaul in Darbhanga district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.

क्षेत्र के विधायक

Sanjay Saraogi · BJP · DARBHANGA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Darbhanga Medical College and Hospital · Darbhanga +91 6272 233 092

Vidya Mandir Preparatory School

Notredame International School

ज़िले की नई योजना

बैटरी साइकिल योजना विवरण →

Darbhanga की और खबरेंMore from Darbhanga