दरभंगा में स्मैक तस्कर गिरफ्तार: मोबाइल टावर कैंपस से चल रहा था कारोबार, सहरसा तक जुड़े तार
Smack Peddler Arrested in Darbhanga: Business Run from Mobile Tower Campus, Links to Saharsa Uncovered
दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ स्थित एयरटेल टावर परिसर में कथित रूप से चल रहे स्मैक कारोबार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपू कामत (25) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 18 सितंबर की रात पुलिस ने टावर परिसर में छापेमारी कर 1.68 ग्राम स्मैक बरामद किया था। उस दौरान टावर पर तैनात टेक्नीशियन लाला पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुरक्षा गार्ड कामिनी देवी से पूछताछ की गई थी। डुमरी गांव निवासी मुख्य आरोपी दीपू कामत अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस को रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दीपू इलाके में मौजूद है, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने टावर कैंपस से ही स्मैक का कारोबार संचालित किए जाने की बात स्वीकार की है। कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और इसके तार सीमावर्ती जिले सहरसा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
18 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे गश्ती के दौरान एसआई मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि टावर परिसर के एक कमरे में स्मैक का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बिरौल थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में रात करीब 9 बजे टावर परिसर में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टावर के मुख्य गेट के दाहिनी ओर ईंट और एलबेस्टस से बने कमरे में लकड़ी की चौकी पर शीशे की प्लेट पर भूरे रंग का पदार्थ चिपका हुआ मिला, जिसे संदिग्ध स्मैक मानते हुए एकत्र किया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर उसका वजन 1.68 ग्राम पाया गया। कमरे से एक चाकू, ब्लेड, स्टील का चम्मच, फटा हुआ एल्युमिनियम रोल और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाला फूका लगी प्लास्टिक की बोतल भी बरामद हुई।
पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर उसे ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किया है। गिरफ्तार टेक्नीशियन लाला पटेल मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा ग्वाल दक्षिण का रहने वाला है। सुरक्षा गार्ड कामिनी देवी देवकुली निवासी है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। दीपू कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से मंगाया जाता था और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में बिरौल थाना कांड संख्या 658/26 दर्ज किया गया है और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Darbhanga police have made a significant arrest in connection with an alleged smack peddling operation being run from an Airtel mobile tower campus in Dumri Morh, under the Biraul police station area. The main accused, Deepu Kamat (25), was apprehended after evading arrest during an earlier raid. On September 18, police had raided the tower premises, recovering 1.68 grams of smack. During that operation, tower technician Lala Patel was arrested, and security guard Kamini Devi was questioned, while Kamat, a resident of Dumri village, fled under the cover of darkness.
Acting on a tip-off received on Sunday morning that Kamat was in the area, a police team successfully arrested him. According to Station House Officer Chandramani, Kamat confessed during interrogation that he was operating the smack business from the tower campus. Crucial leads have emerged, indicating connections to the bordering district of Saharsa.
The initial raid on September 18 was prompted by information received by SI Mukesh Kumar during a patrol around 7:30 PM, suggesting smack dealing in a room within the tower premises. Following this, the Sub-Divisional Police Officer and Biraul SHO were informed, and an agricultural coordinator, Shailendra Kumar Chaman, was deputed as a magistrate. Around 9 PM, the magistrate and police force searched the tower campus. Inside a room made of bricks and asbestos, a brown substance suspected to be smack was found on a glass plate on a wooden cot. It weighed 1.68 grams. Police also recovered a knife, blade, steel spoon, torn aluminum roll, and a plastic bottle with an attached 'fooka' (used for drug consumption). The entire operation was videographed and uploaded to the e-evidence app.
Lala Patel, the arrested technician, hails from Bahilwara Gwal Dakshin in Saraiya police station area, Muzaffarpur district. Security guard Kamini Devi, a resident of Devkuli, is under investigation for her role. With Kamat's arrest, police are now actively investigating the entire network involved in the purchase and sale of smack, including its source and other accomplices. A case (Biraul PS Case No. 658/26) has been registered under various sections of the NDPS Act.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
बागमती (Benibad) — चेतावनी स्तर, 0.06 मी. नीचे
गंडक (Rewaghat) — सामान्य, 1.41 मी. नीचे
बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur)) — सामान्य, 5.59 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Aadarsh Nagar Thana
Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur