प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Darbhanga#darbhangasuicide#studentdeath

दरभंगा: हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, कान में था हेडफोन, वीडियो कॉल पर बात करते मिली

Student Commits Suicide in Darbhanga Hostel, Found With Headphones During Video Call

Dainik Bhaskar21 जुलाई 2026
कादिराबादथाना: विश्वविद्यालय थानाएसबीआई शाखा के समीप, अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टलसोमवार

दरभंगा/मधुबनी: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 23 वर्षीय छात्रा निधि कुमारी का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के घाटभटरा गांव निवासी विद्यानंद यादव की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है। निधि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) से पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएड कर रही थी और हॉस्टल में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, पटना से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना थी कि हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद है। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर छात्रा का शव पंखे से लटका मिला।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। छात्रावास संचालक के अनुसार, जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल फोन रखा था, जिस पर प्रथम दृष्टया वीडियो कॉल चल रही थी। आशंका है कि जिस व्यक्ति से छात्रा वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, उसी ने या किसी परिचित ने पटना स्थित डायल-112 पर सूचना दी थी।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Darbhanga/Madhubani: A 23-year-old student, Nidhi Kumari, was found dead, hanging from a fan with a dupatta, in her room at Annapurna Girls Hostel near the SBI branch in Kadirabad, under the University Police Station area in Darbhanga on Monday. The incident has caused a stir in the area. While preliminary investigations suggest suicide, police are examining all angles.

Nidhi Kumari, daughter of Vidyanand Yadav, was a resident of Ghatbhatra village in Bisphi police station area of Madhubani district. She was pursuing her B.Ed after completing her postgraduate studies from Lalit Narayan Mithila University (LNMU) and resided in the hostel.

The police were alerted via Dial-112 from Patna about a hostel room being closed for a long time. Upon arrival, the University Police Station team knocked on the door, but receiving no response, they broke it open to find the student's body. The Forensic Science Lab (FSL) team also reached the spot, meticulously inspected the scene, and collected crucial evidence. The room has been sealed, and an investigation is underway.

According to the hostel warden, when the door was opened, the student had headphones in her ears, and a mobile phone was placed in front of her, seemingly engaged in a video call. It is suspected that the person Nidhi was conversing with on the video call, or an acquaintance, informed Dial-112 in Patna, leading to police intervention.

University Station House Officer Sudhir Kumar stated that while the case initially appears to be a suicide, all aspects are being investigated. The student's mobile phone and other digital evidence will be scrutinized. The body has been sent to Darbhanga Medical College and Hospital (DMCH) for post-mortem, and her family has been informed. Kumar added that the exact cause and circumstances of death would only be clear after the post-mortem report, FSL investigation, and analysis of digital evidence.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Darbhanga की और खबरेंMore from Darbhanga