सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
Devotees Throng Shiva Temples on Second Monday of Sawan
सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हिलसा, बिंद, सिलाव और राजगीर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की।
हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ धाम और नंदेश्वर स्थान दारोगा कुआं समेत प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। फतुहा गंगा घाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिए करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर हिलसा पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सोमवारी व्रत रखने वाली महिलाओं ने स्नान के बाद पूजा की थाली सजाकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह से शुरू हुआ पूजा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
On the second Monday of Sawan, a wave of devotion swept across Shiva temples throughout the district. From early morning, devotees queued up at temples. In prominent Shiva temples in Hilsa, Bind, Silao, and Rajgir, chants of 'Har Har Mahadev' and 'Bol Bam' resonated throughout the day. Devotees performed 'jalabhishek' (ritual bathing) of Lord Shiva, offering belpatra, flowers, dhatura, milk, and Gangajal, praying for prosperity and fulfillment of wishes.
In Hilsa town, long queues of devotees were seen from morning at major Shiva temples, including Baba Abhay Nath Dham and Nandeshwar Sthan Daroga Kuan. A large number of Kanwariyas, carrying Gangajal from Fatuha Ganga Ghat, walked approximately 25 kilometers to Hilsa to offer water to Lord Bholenath. Women observing the Somwari fast, after bathing, decorated their puja thalis and reached the temples to perform rituals. The puja, which began in the morning, continued late into the night.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना