धनरूआ में अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएँ गिरफ्तार, बच्ची बरामद
Inter-state Child Trafficking Gang Busted in Dhanarua, Two Women Arrested, Infant Rescued
पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरूआ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक दो महीने की मासूम बच्ची को भी सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया है। यह सफलता पुलिस की तत्परता और विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से मिली है।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मिता भौमिक (पति विकास भौमिक, निवासी खरसिया, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़) और सुनीता भट्टाचार्य (पति पार्थ भट्टाचार्य, निवासी दुर्गानगर, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
मामले का खुलासा ग्राम पभेड़ा निवासी राजू गिरी की पत्नी पूजा कुमारी के आवेदन से हुआ। पूजा ने बताया कि 23 जून 2026 को गांव की सुशीला देवी उसे बच्चों सहित नौकरी दिलाने के बहाने पटना ले गई थीं। पटना में सुनीता देवी, उनके पति अनिल राम और नीलू देवी ने उसे राजस्थान के कोटा में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसी दौरान, उसकी दो महीने की बेटी को रिश्तेदारों के पास रखने के बहाने ले लिया गया और बाद में किसी अन्य महिला को बेच दिया गया। कोटा पहुंचने पर आरोपियों ने बताया कि बच्ची को बेच दिया गया है और उसे वापस लाना संभव नहीं है।
शिकायत मिलने के बाद धनरूआ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच की। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जहानाबाद आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से एक ट्रेन के स्लीपर कोच से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं को धनरूआ थाना लाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी-2 कन्हैया कुमार सिंह ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धनरूआ के पेड गांव की एक महिला और पटना की दो महिलाओं ने मिलकर तीन बच्चियों को बेचा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें अंतरराज्यीय गिरोह की दो अन्य महिला सदस्य भी शामिल हैं। बच्ची को जहानाबाद जंक्शन स्थित जीआरपी थाना में उसके पिता राजू गिरी को सौंप दिया गया।
Patna: Police in Dhanarua, an area adjacent to Bihar's capital Patna, have busted an inter-state child trafficking gang, arresting two women and safely rescuing a two-month-old infant. The swift action by the police, combined with the efforts of various agencies, led to the successful recovery of the child, who has since been reunited with her father.
The arrested women have been identified as Mita Bhaumik, wife of Vikas Bhaumik, a resident of Kharsia, Raigarh district, Chhattisgarh, and Sunita Bhattacharya, wife of Parth Bhattacharya, a resident of Durgnagar, North 24 Parganas district, West Bengal.
The case came to light after Pooja Kumari, wife of Raju Giri, a resident of Pabhera village, filed a complaint. Pooja stated that on June 23, 2026, a village resident named Sushila Devi took her and her children to Patna under the pretext of securing a job. In Patna, Sunita Devi, her husband Anil Ram, and Neelu Devi allegedly lured her with a job offer in Kota, Rajasthan. During this time, they took her two-month-old daughter, claiming they would leave her with relatives, only to later sell her to another woman. Upon reaching Kota, the accused informed Pooja that her child had been sold and could not be returned.
Following the complaint, Dhanarua police launched an intensive investigation. With the help of technical and human intelligence, and in collaboration with Jehanabad RPF and GRP, the two women were apprehended from a sleeper coach of a train. They have been brought to Dhanarua Police Station for further legal proceedings.
DSP-2 Kanhaiya Kumar Singh stated that a woman from Ped village in Dhanarua and two women from Patna were involved in selling three infants under the guise of providing jobs. He confirmed that three individuals have been arrested in connection with the case, including the two inter-state gang members. The rescued child was handed over to her father, Raju Giri, at the GRP Police Station in Jehanabad Junction.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
जहानाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक