प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Muzaffarpur#gopalganj#dhaneshwarnathdham

धनेश्वरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारी तेज

Preparations Intensify for Sawan Fair at Dhaneshwarnath Dham

Dainik Bhaskar27 जुलाई 2026
सिंहासनीधनेश्वरनाथ मंदिर

गोपालगंज के सिंहासनी स्थित ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर 30 जुलाई से एक बार फिर शिवभक्ति के सबसे बड़े केंद्र में बदल जाएगा। सावन के आगमन के साथ शुरू हो रहे श्रावणी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर से लेकर पहुंच पथ तक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था का विशेष खाका तैयार किया गया है। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं को निर्बाध दर्शन और सुरक्षित जलाभिषेक के लिए हर स्तर पर व्यवस्था रहेगी।

श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ कलश जल सह भव्य शोभायात्रा से होगा। इसके बाद सुबह चार बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों की मौजूदगी में बाबा धनेश्वरनाथ के पवित्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक शुरू होगा। यह अनुष्ठान पूरे सावन माह तक प्रतिदिन चलता रहेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टेट हाईवे पर लगातार पुलिस गश्त करेगी और डायल-112 की टीम सुबह से देर रात तक पेट्रोलिंग करेगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। प्रशासन का फोकस दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने पर रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहेगा। मंदिर परिसर में मेडिकल टीम की तैनाती के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मेले के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया है। धनेश्वरनाथ मंदिर का श्रावणी महोत्सव सिर्फ गोपालगंज ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, वैशाली, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जैसे कई जिलों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सोमवारी और शुक्रवारी पर कांवरियों की विशेष भीड़ रहती है। श्रद्धालु डोरीगंज स्थित गंगा और डुमरियाघाट की नारायणी नदी से पवित्र जल लेकर बाबा धनेश्वरनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

The historic Dhaneshwarnath Temple in SInghasani, Gopalganj, is set to transform into a major center of Shiva devotion once again from July 30th. With the advent of Sawan, the district administration has finalized preparations for the upcoming Shravani Mahotsav. Anticipating a large influx of devotees, a detailed plan has been drawn up for security, crowd management, health services, and traffic control from the temple premises to the approach roads. The administration assures that all necessary arrangements will be in place for uninterrupted darshan and safe jalabhishek (offering of sacred water).

The Shravani Mahotsav will commence with a grand procession featuring sacred kalash water. Following this, at 4 AM, the Rudrabhishek of Baba Dhaneshwarnath's holy Shivling will begin amidst Vedic chants and the presence of acharyas. This ritual will continue daily throughout the entire month of Sawan. The temple premises are being decorated attractively, and additional facilities have been arranged for the convenience of devotees.

Security has been significantly bolstered this year to manage the anticipated crowds. Additional police forces will be deployed within the temple complex. Police patrols will be continuous on the State Highway, and Dial-112 teams will patrol from morning until late night. To organize the crowds, three drop gates are being set up, where magistrates and police officers will be stationed. The administration's focus is on ensuring smooth darshan arrangements and immediate response to any emergency.

The health department is also on high alert. A medical team will be stationed at the temple premises, along with an ambulance equipped with modern facilities. Arrangements have been made for immediate treatment if any devotee falls ill. Administrative officials have instructed all concerned departments to perform their duties diligently during the fair. The Shravani Mahotsav at Dhaneshwarnath Temple is a focal point of faith not only for devotees from Gopalganj but also from several other districts including Muzaffarpur, Saran, Siwan, Vaishali, East, and West Champaran. A large number of devotees visit every year, with a particularly high turnout of Kanwariyas on Mondays and Fridays. Devotees collect sacred water from the Ganga at Doriganj and the Narayani River at Dumariaghat to offer to Baba Dhaneshwarnath.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Bagmati, Runisaidpur, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Runisaidpur in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

Bagmati, Benibad, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Benibad in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 1.14 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.73 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 3.29 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Dr.Shreemati Kuldeep Kaur · Club Road, Muzaffarpur +919572586187

Parashar Hospital · Khadi Bhandar Chawk +917992247583

Oro Dental · Tilak Nagar, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur

अपराध

बया नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। एक किशोर तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने हुई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14), साहिल उर्फ झुन्नू (12) और मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद शवों को नदी से निकाला। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या-8 में मातम का माहौल है।

Dainik Bhaskar · 📍 साहेबगंज नगर परिषद