प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Sitamarhi#sitamarhi#parihar

सरकारी स्कूलों के शिक्षक-छात्रों की प्रतिभा को मिलेगा डिजिटल मंच: ई-शिक्षा पत्रिका में होंगी प्रकाशित कविता, कहानी, नवाचार

Digital Platform for Government School Teachers, Students: E-Shiksha Magazine to Publish Poems, Stories, Innovations

Dainik Bhaskar7 सितंबर 2026
प्रखंड: परिहारसोमवार

परिहार, सीतामढ़ी। सरकारी स्कूलों के शिक्षक-छात्रों की रचनात्मक प्रतिभाओं को अब स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। उनकी मौलिक रचनाओं को एक डिजिटल मंच प्रदान करने की पहल की गई है। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने परिहार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक-छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

ई-शिक्षा पत्रिका में कविता, कहानी, संस्मरण, शैक्षणिक अनुभव, प्रेरक लेख और नवाचार से संबंधित मौलिक सामग्री प्रकाशित की जाएगी। यह पत्रिका स्कूलों में किए जा रहे अच्छे शैक्षणिक प्रयोगों और प्रतिभाशाली छात्रों की रचनात्मकता को एक व्यापक मंच प्रदान करेगी। परिहार बीईओ सतेंद्र कुमार झा ने बताया कि डीईओ के निर्देश के बाद सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा जाएगा। प्रतिभाशाली बच्चों और शिक्षकों को अपनी मौलिक रचनाएं भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।

यह अभियान ई-शिक्षा पत्रिका की संस्थापक-संपादक प्रियंका कुमारी की पहल पर चलाया जा रहा है। यह पत्रिका वर्ष 2022 से डिजिटल रूप में प्रकाशित हो रही है। डीईओ की इस पहल का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में लेखन कौशल, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना है।

PARIHAR, SITAMARHI: The creative talents of teachers and students in government schools will no longer be confined to the school premises. An initiative has been launched to provide a digital platform for their original creations. On Monday, the District Education Officer (DEO) issued directives to the Parihar Block Education Officer (BEO) in this regard, urging the participation of teachers and students from all government schools in the block.

The 'E-Shiksha Patrika' (E-Education Magazine) will publish original content including poems, stories, memoirs, educational experiences, inspirational articles, and innovations. This magazine aims to provide a significant platform for successful educational experiments conducted in schools and for the creativity of talented students. Parihar BEO Satyendra Kumar Jha stated that following the DEO's instructions, all headmasters of government schools in the block will be asked to ensure the participation of their teachers and students. Talented children and teachers will be encouraged to submit their original works to give their talent a proper platform.

This campaign is being spearheaded by Priyanka Kumari, the founder-editor of E-Shiksha Patrika, which has been publishing digitally since 2022. The DEO's initiative seeks to enhance writing skills, creativity, and expression among students and teachers.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सीतामढ़ी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Front-Era School

Goenka College

Hellens School

Sitamarhi की और खबरेंMore from Sitamarhi