प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Muzaffarpur#liquorseizure#fakenumberplate

बरूराज में जब्त शराब लोड स्कॉर्पियो का नंबर फर्जी निकला

Fake Number Plate on Liquor-Laden Scorpio Seized in Baruraj

Dainik Bhaskar26 जुलाई 2026
बरूराजप्रखंड: मोतीपुरथाना: बरुराजछिपुलिया में नोनिया डीह गांवरविवार

मोतीपुर: बरूराज में जब्त की गई शराब से लदी स्कॉर्पियो का नंबर फर्जी निकला। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो असल में हरियाणा नंबर की थी। दारोगा रत्न कुमार के बयान पर सोमवार को इस मामले में चालक सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी चालक मोहित कुमार और बरुराज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मुन्ना कुमार शामिल हैं। मुन्ना कुमार को भगवानपुर निवासी अरुण राय का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गाड़ी चालक मोहित कुमार जिस मोबाइल नंबर पर लगातार बात कर रहा था, वह नंबर मुन्ना कुमार के नाम पर पंजीकृत है। गिरफ्तार चालक मोहित कुमार को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस मामले के दूसरे अभियुक्त मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार को शराब से लदी यह स्कॉर्पियो बरूराज पुलिस से बचने की कोशिश में छिपुलिया के नोनिया डीह गांव निवासी राहुल कुमार को रौंदते हुए सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी थी। स्कॉर्पियो से 'आफ्टर डार्क' ब्रांड की हरियाणा निर्मित 43 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई थी।

Motipur: A Scorpio laden with liquor, seized in Baruraj, was found to have a fake number plate. Investigations revealed that the vehicle originally bore a Haryana registration number. Based on the statement of Sub-Inspector Ratna Kumar, an FIR was registered on Monday against two individuals, including the driver. The accused have been identified as Mohit Kumar, the driver from Fatehabad, Haryana, and Munna Kumar, a resident of Bhagwanpur in the Baruraj police station area. Munna Kumar is reportedly the son of Arun Rai, also from Bhagwanpur. Police discovered that the mobile number frequently used by driver Mohit Kumar was registered in Munna Kumar's name. The arrested driver, Mohit Kumar, was sent to judicial custody on Monday. Police are now actively searching for the other accused, Munna Kumar. It is worth noting that on Sunday, the liquor-laden Scorpio, while attempting to evade Baruraj police, ran over Rahul Kumar, a resident of Noniya Dih village in Chhipulia, before crashing into a ditch by the roadside. Forty-three cartons of 'After Dark' brand Haryana-made foreign liquor were recovered from the vehicle.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Bagmati, Runisaidpur, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Runisaidpur in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

Bagmati, Benibad, Muzaffarpur, Bihar: River Bagmati at Benibad in Muzaffarpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 1.14 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.73 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 3.29 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Arun Kumar Singh · BJP · BARURAJ क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur

अपराध

बया नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। एक किशोर तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने हुई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14), साहिल उर्फ झुन्नू (12) और मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दो-तीन घंटे की खोजबीन के बाद शवों को नदी से निकाला। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड संख्या-8 में मातम का माहौल है।

Dainik Bhaskar · 📍 साहेबगंज नगर परिषद