प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Bhojpur#bhojpurfloods#barhararelief

बड़हरा में पूर्व IPS अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Former IPS Officer Distributes Relief Materials to Flood Victims in Barhara, Bhojpur

Dainik Bhaskar10 सितंबर 2026
बड़हराप्रखंड: बड़हराकेशवपुर गंगा घाट

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। कई गांवों के लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे मुश्किल समय में पूर्व आईपीएस अधिकारी और भोजपुर एसपी की पत्नी काम्या मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की। काम्या मिश्रा बड़हरा प्रखंड के केशवपुर गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचीं।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब 400 राहत पैकेट बांटे। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई और उनकी जरूरतों को समझा। राहत सामग्री में खाने-पीने की चीजों के साथ महिलाओं और बच्चियों की जरूरतों का भी ध्यान रखा गया। पैकेट में सैनिटरी पैड समेत कई जरूरी सामान दिए गए, ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मुश्किल हालात में मदद मिल सके।

काम्या मिश्रा ने नेकनाम टोला, शालिग्राम सिंह का टोला, बखोरापुर और जिबा राय का टोला समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी। बाढ़ के पानी के बीच नाव से इन इलाकों तक पहुंचकर मदद करने की उनकी पहल की लोगों ने काफी तारीफ की। इस राहत अभियान की खास बात यह थी कि इसमें कोई प्रचार या दिखावा नहीं था। लोगों की मदद करते समय काम्या मिश्रा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनका कहना था कि मुश्किल समय में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। बाढ़ के बीच राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के समय ऐसी मानवीय पहल पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत होती है और यह इंसानियत व संवेदनशीलता की मिसाल पेश करती है।

Thousands of families in Barhara block of Bhojpur district have been affected by the rising water level of the Ganga river. Many villagers have been forced to leave their homes and seek shelter in safer places. During this challenging time, former IPS officer and wife of Bhojpur SP, Kamya Mishra, extended help to the flood victims.

Kamya Mishra reached the flood-affected areas by boat from Keshavpur Ganga Ghat in Barhara block. She distributed approximately 400 relief packets in the flood-hit regions, personally delivering the materials and understanding the needs of the people. The relief packets included food items, as well as essential supplies for women and girls, such as sanitary pads, to assist affected families during these difficult circumstances.

Mishra distributed aid in several flood-affected areas, including Neknam Tola, Shaligram Singh ka Tola, Bakhorapur, and Jiba Rai ka Tola. Her initiative to reach these areas by boat through the floodwaters was widely praised by the locals. A notable aspect of this relief effort was the absence of publicity or showmanship. Kamya Mishra maintained distance from media cameras while assisting people, stating that her primary priority was to deliver aid to those in need during this difficult period. The distribution of relief materials brought significant support to the affected families, with people remarking that such humanitarian efforts provide great relief to victims during natural disasters and exemplify humanity and sensitivity.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

भोजपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Raghvendra Pratap Singh · BJP · BARHARA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Government Hospital, Narhi · Narhi

Shishu Kalyn Kendra · Circuit House Road, Pakri

Government Hospital, Morath · Morath

ज़िले की नई योजना

दलित मोहल्लों में सामुदायिक भवनों के लिए सहायता राशि · एक लाख रुपये की राशि भवन के उपयोग के लिए कुर्सी, दरी, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान खरीदने हेतु विवरण →

Bhojpur की और खबरेंMore from Bhojpur