राजस्व अधिकारी पर काम में लापरवाही का आरोप: गया डीएम ने विभाग को भेजा आरोप पत्र
Revenue Officer Accused of Negligence: Gaya DM Sends Charge Sheet to Department
गया: गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नगर अंचल के राजस्व अधिकारी श्री राम कुमार रमन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही, लंबित मामलों के निष्पादन में उदासीनता और विभिन्न प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व अधिकारी द्वारा राजस्व प्रशासन से संबंधित कार्यों के निष्पादन में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के बड़ी संख्या में मामले उनके लॉगिन में अनावश्यक रूप से लंबित पड़े हुए थे। आम-खास सूचना से संबंधित 213 आवेदन और 120 दिनों से अधिक समय से लंबित कुल 388 आवेदनों का समय पर निष्पादन नहीं किया गया, जिसके कारण आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा।
जांच में यह भी सामने आया कि दाखिल-खारिज के कई मामलों में त्रुटिपूर्ण आदेश पारित किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा कराई गई जांच में भी राजस्व अधिकारी के स्तर पर भूमि संबंधी अनेक मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और तथ्यों के अनुरूप जांच नहीं किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जांच में राजस्व पदाधिकारी स्तर पर ऑनलाइन डिमांड में हेराफेरी का मामला भी प्रकाश में आया। यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में जमाबंदी रद्द होने के बावजूद डिमांड को कायम रखा गया था, जो राजस्व अभिलेखों के रखरखाव में एक गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की है।
Gaya: Gaya District Magistrate Shashank Shubhankar has taken significant action against Shri Ram Kumar Raman, the Revenue Officer of Nagar Anchal. A charge sheet has been filed against him and sent to the Revenue and Land Reforms Department, citing serious negligence in revenue work, indifference in disposing of pending cases, and various administrative irregularities.
The District Magistrate stated that the Revenue Officer consistently showed negligence in performing duties related to revenue administration. During a review, it was found that a large number of mutation (Dakhil-Kharij) cases were unnecessarily pending in his login. A total of 213 applications related to public information and 388 applications pending for over 120 days were not processed on time, causing undue inconvenience to common citizens.
Investigations also revealed that erroneous orders were passed in several mutation cases. An inquiry conducted by the Sub-Divisional Officer, Sadar, confirmed that many land-related matters were unnecessarily kept pending at the Revenue Officer's level, and investigations were not carried out according to the facts. The inquiry report highlighted several serious administrative irregularities.
Furthermore, the investigation brought to light instances of manipulation in online demands at the Revenue Officer's level. It was also found that in some cases, despite the cancellation of Jamabandi (land record), the demand was maintained, indicating a serious irregularity in the maintenance of revenue records. The District Magistrate has recommended strict action in this matter.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group