प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Gaya#gaya#missinggirls

गया: स्कूल जाने निकली चार छात्राएं लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

Gaya: Four Schoolgirls Missing After Leaving for School, Families File Police Complaint

Amar Ujala11 सितंबर 2026
सकरदास नवादा पंचायत का एक गांवपंचायत: सकरदास नवादाप्रखंड: वजीरगंजथाना: वजीरगंजसकरदास नवादा उच्च विद्यालयबुधवार सुबह

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली छात्राएं देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा पंचायत के एक गांव की चार नाबालिग छात्राएं बुधवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पहले परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

लगातार खोजबीन के बावजूद छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार को परिजनों ने वजीरगंज थाना पहुंचकर आवेदन दिया और चारों छात्राओं की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर छात्राओं की तलाश में जुटे हैं।

लापता छात्राओं में तीन छात्राएं उच्च माध्यमिक कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि एक छात्रा दसवीं कक्षा की है। पुलिस जांच के दौरान सकरदास नवादा स्थित उच्च विद्यालय पहुंची और शिक्षकों से पूछताछ की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि चार में से तीन छात्राएं इसी विद्यालय की छात्राएं हैं। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचने और वहां से निकलने के समय से जुड़ी जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज डीएसपी अभिनव कुमार भी थाना पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है तथा छात्राओं के संभावित ठिकानों और आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है और विभिन्न माध्यमों से छात्राओं का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Four minor schoolgirls have gone missing simultaneously from the Wazirganj police station area in Gaya district. The girls left their homes on Wednesday morning, stating they were going to school, but did not return by late evening. After extensive searching yielded no clues, their families have appealed to the police for their recovery. The police are investigating the matter seriously.

According to information, the four minor students from a village in Sakardas Nawada Panchayat, under the Wazirganj police station area, left their homes on Wednesday morning for school as usual. When they did not return by evening, their families grew concerned. Initially, family members searched among relatives, acquaintances, and nearby areas, but could not find any trace of them until late at night.

After continuous searching failed to yield any clues, the families approached the Wazirganj police station on Thursday and filed a complaint, demanding the swift recovery of all four girls. The incident has created an atmosphere of concern in the village, with villagers also participating in the search efforts.

Among the missing girls, three are studying in higher secondary classes, while one is in the tenth grade. During the police investigation, officers visited the high school in Sakardas Nawada and questioned teachers. The school management confirmed that three of the four missing girls are students of their institution. Subsequently, the police began gathering information related to their arrival and departure times from school.

Considering the gravity of the matter, Wazirganj DSP Abhinav Kumar also visited the police station. He met with the families, gathered details of the incident, and provided necessary instructions to police officials. The police are searching nearby areas and investigating potential whereabouts and travel routes of the girls. The police stated that all aspects of the case are being investigated, with the safe recovery of the girls being their priority. Nearby police stations have also been informed, and efforts to locate the girls through various means are ongoing.

स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Birendra Singh · BJP · WAZIRGANJ क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Bodhgaya Police Station +91 9431822208

Gaya की और खबरेंMore from Gaya