प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Gopalganj#gopalganj#bypassconstruction

बाईपास निर्माण में देरी से डीएम नाराज, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

DM Expresses Displeasure Over Bypass Construction Delays, Orders Timely Completion

Dainik Bhaskar14 अगस्त 2026
समाहरणालय सभा कक्षगुरुवार

गोपालगंज में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बाईपास निर्माण में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। समाहरणालय सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में गोपालगंज और मीरगंज बाईपास निर्माण की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डीएम ने कार्यों में अपेक्षित तेजी न आने और विभिन्न स्तरों पर हो रही देरी को लेकर चिंता जताई और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और तकनीकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि गोपालगंज बाईपास की कुल लंबाई 12.60 किलोमीटर है, जिसका निर्माण कार्य 3 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था। इस परियोजना के 2 अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावित समय-सीमा निर्धारित है। परियोजना में भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ वन स्वीकृति से संबंधित कार्रवाई भी चल रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से लंबित प्रक्रियाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

वहीं, मीरगंज बाईपास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना से संबंधित सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) रिपोर्ट को लेकर 13 अगस्त को जनसुनवाई निर्धारित की गई है। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को गति देने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

Gopalganj District Magistrate Sameer Saurabh has expressed strong displeasure over the delays in the construction of bypasses in the district. During a review meeting of important ongoing projects held in the Collectorate's meeting hall on Thursday, the progress of the Gopalganj and Mirganj bypass construction was specifically discussed. The DM voiced concern over the lack of expected pace in work and delays at various levels, instructing officials to complete the projects on time.

Deputy Development Commissioner Gaurav Kumar, Deputy Collector Land Reforms, along with officials from relevant departments and technical departments, were present at the meeting. During the review, it was informed that the total length of the Gopalganj bypass is 12.60 kilometers. Construction for this project commenced on October 3, 2025, with an estimated completion deadline of April 2, 2027. Land acquisition and forest clearance procedures are also underway for this project. The DM sought information on the status of pending procedures from the concerned officials and directed their swift resolution.

Meanwhile, the land acquisition process for the Mirganj bypass project is ongoing. A public hearing regarding the Social Impact Assessment (SIA) report for this project was scheduled for August 13. The DM emphasized the need for all concerned departments to coordinate, accelerate the projects, and complete them within the stipulated timeframe with high quality.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

गोपालगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Gandak, Dumariaghat, Gopalganj, Bihar: River Gandak at Dumariaghat in Gopalganj district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

गंडक (Dumariaghat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.23 मी. ऊपर

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY) · 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज विवरण →

Gopalganj की और खबरेंMore from Gopalganj