गुरुआ पावर ग्रिड में दो घंटे मेंटेनेंस, बिजली आपूर्ति बाधित
Maintenance at Gurua Power Grid Disrupts Electricity for Two Hours
गुरुआ प्रखंड स्थित पावर ग्रिड में मंगलवार दोपहर बाद करीब दो घंटे तक मेंटेनेंस का कार्य किया गया, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बाजार के व्यवसायियों और बिजली पर निर्भर कामकाज करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कनीय विद्युत अभियंता रामकृष्ण मणि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण पावर ग्रिड से जुड़े कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आ गई थी। इन खराबी को दूर करने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य कराया गया। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
इधर, आगामी त्योहारों को देखते हुए गुरुआ पंचायत की मुखिया रिंकी देवी और राजद के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार यादव ने बाजार में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग की है। दोनों नेताओं ने कनीय अभियंता रामकृष्ण मणि से आग्रह किया कि बाजार क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें तत्काल बदलने की आवश्यकता है ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।
Maintenance work was carried out at the Gurua power grid in Gurua block for approximately two hours on Tuesday afternoon, leading to a disruption in electricity supply. This caused significant inconvenience to market traders and individuals whose work relies on electricity. Junior Electrical Engineer Ramkrishna Mani stated that technical faults had developed in several areas connected to the power grid due to intermittent rain over the past three days. To rectify these issues and restore the power system, maintenance was conducted on Tuesday. Supply was restored after the completion of the work.
Meanwhile, in view of the upcoming festivals, Gurua Panchayat head Rinki Devi and RJD senior leader Surendra Kumar Yadav have demanded the replacement of dilapidated electricity wires in the market. Both leaders urged Junior Engineer Ramkrishna Mani to address the issue, highlighting that many electricity wires in the market area are in a very poor state and require immediate replacement to prevent any inconvenience or accidents during the festive season.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक