प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Jehanabad#jehanabad#electrocution

जहानाबाद में 11 हजार वोल्ट करंट से किसान की मौत, खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा

Farmer Dies from 11,000 Volt Electrocution in Jehanabad Field

Dainik Bhaskar13 अगस्त 2026
गुलामीचक गांवप्रखंड: काकोथाना: काकोखेतबुधवार

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित गुलामीचक गांव में बुधवार को एक दुखद घटना में 75 वर्षीय किसान बच्चू यादव की 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चू यादव अपने खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक नीचे आ गया, जिसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में बच्चू यादव को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शाही ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से गुलामीचक गांव में शोक का माहौल है।

A 75-year-old farmer, Bachchu Yadav, died due to electrocution from an 11,000-volt power line in Gulami Chak village, under Kako Police Station in Jehanabad district, on Wednesday. The tragic incident occurred while Yadav was irrigating his field.

According to reports, an 11,000-volt electricity wire passing over his field suddenly sagged, causing him to come into contact with it. He sustained severe burns. Villagers present nearby immediately informed his family. Relatives rushed him to Jehanabad Sadar Hospital for treatment, where Dr. Virendra Kumar Shahi declared him dead after examination.

Upon receiving information about the incident, Kako Police Station personnel arrived at Sadar Hospital, took the body into custody, and sent it for post-mortem. An investigation into the matter has been launched. The deceased's family has alleged that the power line was hanging dangerously low, leading to the accident. The entire Gulami Chak village is in mourning following this unfortunate event.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

जहानाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Rahul Kumar · RJD · JEHANABAD क्षेत्र की खबरें →

Jehanabad की और खबरेंMore from Jehanabad