प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Jehanabad#jehanabad#landregistry

जहानाबाद में जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री हुई बेहद आसान, ऑनलाइन स्टाम्प और ई-पोर्टल से घर बैठे फीड हो रहे दस्तावेज

Land and Flat Registry Made Easy in Jehanabad with Online Stamps and E-Portal

Jagran1 अगस्त 2026
निबंधन कार्यालय18 जुलाई से

बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जहानाबाद जिले में पेपरलेस जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री की सुविधा लागू की है, जिससे यह प्रक्रिया अब बेहद आसान और पारदर्शी हो गई है। जिले में 18 जुलाई से यह सुरक्षित और पारदर्शी रजिस्ट्री सुविधा शुरू की गई है। ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से जिलेवासी अब स्वयं जमीन के रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन फीड कर सकते हैं।

निबंधन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क जिलेवासियों के लिए पेपरलेस कार्य में बड़ा सहारा बन रहा है। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी लोगों को पेपरलेस कार्य में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब तक 33 दस्तावेजों से 29 लाख 58 हजार 287 रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। जिलेवासियों का कहना है कि पेपरलेस कार्य होने से जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आई है और वे अब बिना वसीका नवीस के ही जमीन की खरीद-बिक्री शुरू कर चुके हैं।

यदि जमीन रजिस्ट्री का दस्तावेज तैयार करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी उनकी सहायता करते हैं। अब जमीन रजिस्ट्री में क्रेता और विक्रेता केवल अधिकारी के समक्ष एकरार के लिए उपस्थित होते हैं। अधिकारी ऑनलाइन क्रेता और विक्रेता के कागजातों की जांच कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर देते हैं।

सरकार ने जमीन रजिस्ट्री के ऑनलाइन कार्य के लिए वसीकानवीस को सेवा प्रदाता का लाइसेंस दिया है। जिले के लगभग 47 वसीकानवीस और अधिवक्ताओं को यह लाइसेंस मिला है। लाइसेंसधारी इच्छुक जमीन क्रेता-विक्रेता का ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य करा सकते हैं। जमीन रजिस्ट्री में प्रयोग होने वाले स्टांप पेपर भी अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे अलग से स्टांप पेपर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अवर निबंधन पदाधिकारी ऋषि कुमार सिन्हा और कार्यालय अधीक्षक नवीन रंजन ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह नई व्यवस्था जिले में लागू है। अब जिलेवासियों को जमीन रजिस्ट्री के लिए अलग से किसी प्रकार के कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी, केवल एकरार के लिए ही उन्हें अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा।

The Bihar government's Prohibition, Excise and Registration Department has implemented a paperless land and flat registration facility in Jehanabad district, making the process significantly easier and more transparent. This secure and transparent registration system was launched in the district on July 18.

Through the e-registration portal, residents can now independently feed their land registration documents online. A dedicated help desk established at the registration office is proving to be a great support for the district's residents in this paperless initiative. Staff at the help desk provide full assistance, which has already resulted in revenue collection of over Rs 29.58 lakh from 33 documents. Residents report that the paperless system has brought transparency to land transactions, enabling them to buy and sell land without the need for traditional deed writers (vasikanavis).

Should any issues arise while preparing land registration documents, the help desk staff are available to assist. Now, buyers and sellers only need to appear before the officer for agreement. The officer verifies the documents of both parties online and completes the land registration process.

The government has also licensed vasikanavis as service providers for online land registration. Approximately 47 vasikanavis and advocates in the district have received this license, allowing them to facilitate online registration for interested buyers and sellers. Stamp papers required for registration are also available online, eliminating the need for separate physical stamp papers. Sub-Registrar Rishi Kumar Sinha and Office Superintendent Naveen Ranjan stated that this new system has been implemented as per government directives, ensuring that residents no longer need various documents for land registration, only their presence for the agreement.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

जहानाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Rahul Kumar · RJD · JEHANABAD क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

State Bank of India

Jehanabad की और खबरेंMore from Jehanabad