प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Jehanabad#jehanabad#murder

जहानाबाद में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, नहर में मिला शव; परिजनों का हंगामा

Youth Murdered in Jehanabad Over Property Dispute, Body Found in Canal; Family Protests

Dainik Bhaskar5 सितंबर 2026
खास खोरीथाना: विशुनगंजसदर अस्पताल जहानाबाद, गया-पटना सड़क

जहानाबाद के विशुनगंज थाना क्षेत्र के खास खोरी गांव में नहर में 28 वर्षीय मुकेश कुमार का शव मिला है। परिजनों ने इसे संपत्ति विवाद में हत्या बताते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मुकेश को जहरीला पदार्थ खिलाकर पानी में फेंका गया है। मुकेश का परिवार दिल्ली में रहता है और अपने देवर के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था।

परिजनों के अनुसार, श्राद्ध पूरा होने के बाद गांव के कुछ लोग मुकेश को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका शव नहर के पानी में मिला। परिजनों का दावा है कि मुकेश के देवर की कोई संतान नहीं थी, और उनकी संपत्ति पर मुकेश का अधिकार बनता था। इसी संपत्ति को हड़पने के लिए आरोपियों ने मुकेश की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। विशुनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुकेश की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने गया-पटना सड़क पर अस्पताल के पास शव रखकर जाम कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

The body of 28-year-old Mukesh Kumar was found in a canal in Khas Khori village, under Bishunganj police station area in Jehanabad. His family alleges it was a murder stemming from a property dispute and staged a protest. The family claims Mukesh was poisoned and then thrown into the water. Mukesh's family, who reside in Delhi, had come to the village to attend a funeral ceremony for his brother-in-law.

According to the family, after the funeral rites were completed, some villagers took Mukesh away on a motorcycle. Later, his body was discovered in the canal. The family asserts that Mukesh's brother-in-law had no children, and Mukesh had a rightful claim to his property. They allege that the accused murdered Mukesh and dumped his body in the canal to usurp this property.

Upon receiving information about the incident, the police arrived at the scene and sent the body for post-mortem examination to Sadar Hospital Jehanabad. The Bishunganj Station House Officer (SHO) stated that initial information suggests Mukesh died by drowning, but the family has accused foul play. The police are investigating the matter, and the exact cause of death will be clearer after the post-mortem report. The SHO mentioned that a written complaint from the deceased's family has not yet been submitted. Further action will be taken once the application is received.

Enraged by the incident, the family members blocked the Gaya-Patna road near the hospital with Mukesh's body, demanding the arrest and action against the culprits. Police from Nagar police station arrived and persuaded the crowd to clear the road. The road remained blocked for about half an hour, disrupting traffic.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

जहानाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Rahul Kumar · RJD · JEHANABAD क्षेत्र की खबरें →

Jehanabad की और खबरेंMore from Jehanabad

राजनीति

जहानाबाद में जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक: संगठन मजबूती पर जोर, पंचायत से बूथ स्तर तक जोड़ने का संकल्प

जहानाबाद में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर खास जोर दिया गया। मुख्य अतिथि विधान पार्षद और प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने महिलाओं को पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

Dainik Bhaskar · 📍 कर्पूरी सभागार