प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Kaimur#kaimur#landdispute

कैमूर में जमीनी विवाद में गोलीबारी और मारपीट, दो गिरफ्तार

Two Arrested in Kaimur Land Dispute Firing and Assault Case

Dainik Bhaskar29 जुलाई 2026
नंद गांवप्रखंड: चैनपुरथाना: चैनपुरबुधवार

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंद गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित खुदी सिंह ने बताया कि उन्होंने नंद गांव में जंग बहादुर सिंह से 1 एकड़ 75 डिसमिल जमीन लगभग 75 लाख रुपये में रजिस्ट्री करवाई थी।

खुदी सिंह के अनुसार, बुधवार को जब वे ट्रैक्टर से खेत जोतने नंदगांव पहुंचे, तो वंश प्रकाश सिंह और विजय बहादुर सिंह ने उन पर राइफल और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लगभग 10 राउंड फायरिंग की। जब खुदी सिंह खुद को बचाने के लिए गिरे, तो आरोपियों ने राइफल के कुंदे से भी उन पर हमला किया। किसी तरह अपनी जान बचाकर खुदी सिंह वहां से भागे और चैनपुर थाने को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस नंदगांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जमीनी विवाद में गाली-गलौज और गोलीबारी की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, विजय बहादुर सिंह और वंश प्रकाश सिंह (पिता जंगबहादुर सिंह, ग्राम नंदगांव) को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Two individuals have been arrested and sent to judicial custody in connection with a firing and assault incident stemming from a land dispute in Nand village, Chainpur police station area, Kaimur district. The incident occurred on Wednesday.

According to the victim, Khudi Singh, he had purchased 1 acre 75 decimal land in Nand village from Jang Bahadur Singh for approximately 75 lakh rupees. On Wednesday, when Singh arrived at Nand village with a tractor to plough his field, he was allegedly attacked by Vans Prakash Singh and Vijay Bahadur Singh, who opened fire with a rifle and a pistol.

Khudi Singh stated that the accused verbally abused him, threatened to kill him, and fired around 10 rounds. When he fell to the ground to protect himself, the assailants reportedly assaulted him with the butt of a rifle. Singh managed to escape and informed the Chainpur police station.

Upon receiving the information, Chainpur police reached the scene in Nand village. Chainpur Station House Officer Vijay Prasad confirmed the incident involved verbal abuse and firing due to a land dispute. The police have arrested Vijay Bahadur Singh and Vans Prakash Singh (son of Jang Bahadur Singh, resident of Nand village). Following medical examinations, both have been sent to Bhabua judicial custody. Raids are ongoing to apprehend other involved suspects.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कैमूर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Md. Zama Khan · JD(U) · CHAINPUR क्षेत्र की खबरें →

Kaimur की और खबरेंMore from Kaimur