प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Kishanganj#kishanganj#assault

किशनगंज: वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक पर जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप, केस दर्ज

Kishanganj: One Stop Centre Administrator Attacked, Robbed; Case Filed

Dainik Bhaskar25 जुलाई 2026
थाना: सदर थाना23 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक रोशनी प्रवीण पर जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता रोशनी प्रवीण ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोशनी प्रवीण ने अपने आवेदन में बताया है कि 23 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे समयारा खातून, मिनारा खातून, मलिका खातून, मो. तारिकुल सहित 20-25 महिलाएं उनके घर में घुस गईं और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और कचिया से गर्दन पर वार करने का प्रयास किया गया, जिससे बचाव के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट आई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली, घर में रखे 30 हजार रुपये नकद लूट लिए और उनके कपड़े फाड़कर अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रोशनी प्रवीण के अनुसार, उन्होंने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फरार हो गए। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

रोशनी प्रवीण का आरोप है कि आरोपित महिला का मामला पहले वन स्टॉप सेंटर में चल रहा था और उसी पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

In a shocking incident reported from Kishanganj Sadar police station area, Roshni Praveen, the administrator of the One Stop Centre cum Women's Helpline, has alleged a murderous assault, physical abuse, and robbery. A First Information Report (FIR) has been lodged at Sadar police station based on her complaint, and the police have initiated an investigation.

According to Roshni Praveen's statement, on July 23, around 8:30 AM, a group of 20-25 women, including Samayara Khatoon, Minara Khatoon, Malika Khatoon, and Mohd. Tarikul, forcibly entered her home and attacked her. She alleges that she was thrown to the ground, and an attempt was made to strike her neck with a sickle. In her attempt to defend herself, she sustained injuries to her right hand.

Praveen further accused the assailants of snatching her gold chain, robbing Rs 30,000 in cash from her house, tearing her clothes, and engaging in indecent behavior. She also claims to have received death threats during the incident. Following her call to 112, the police arrived at the scene, prompting the attackers to flee. Two mobile phones were reportedly recovered from the site.

Praveen believes the attack was a result of an old dispute, as the accused woman's case was previously handled at the One Stop Centre. Sadar Station House Officer Mukesh Kumar confirmed that an FIR has been registered and investigations are underway. Further legal action will be taken based on the findings of the inquiry.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

किशनगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Md. Qamrul Hoda · INC · KISHANGANJ क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Railway Police Force RPF · Kishanganj

Kishanganj की और खबरेंMore from Kishanganj

शिक्षाविकास

डीएम ने निजी विद्यालयों को यू-डाइस और अपार आईडी शत-प्रतिशत अपडेट करने का निर्देश दिया

किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गुरुवार को महानंदा सभागार में 187 निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा की यू-डाइस पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए और सभी विद्यार्थियों का आधार व अपार आईडी बनवाकर संबंधित प्रविष्टियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। डीएम ने मान्यता समाप्त हो चुके या होने वाले विद्यालयों को ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल वाहनों के चालकों को नियमित प्रशिक्षण देने और वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र वाले वाहनों का परिचालन नहीं होगा और शिक्षा विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Dainik Bhaskar · 📍 महानंदा सभागार