प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Aurangabad#kutumba#lalanram

सड़कें बदहाल तो ग्रीनफील्ड हाइवे निर्माण बंद: कुटुंबा विधायक ललन राम

Kutumba MLA Lalan Ram Halts Greenfield Highway Construction Over Poor Roads

Prabhat Khabar11 नवंबर 2026
एरकाप्रखंड: कुटुंबाकंपनी कार्यालयबुधवार

कोलकाता-वाराणसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के नाम पर क्षेत्र की सड़कों की बदहाली और धूल से परेशान लोगों का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। सड़क मरम्मत और धूल नियंत्रण की मांग को लेकर कुटुंबा विधायक ललन राम ने बुधवार को निर्माण कंपनी पीएनसी के अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया। समर्थकों के साथ एरका स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे विधायक ने प्रोजेक्ट जीएम से तत्काल निर्माण कार्य बंद करने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बातचीत भी हुई।

कंपनी के प्रोजेक्ट जीएम ने केंद्रीय परियोजना का हवाला देते हुए एनएचएआई से बातचीत करने की बात कही और सवाल उठाया कि बिना किसी वजह के निर्माण कार्य कैसे बंद किया जा सकता है। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जबरदस्ती काम कराया जायेगा तो उन्हें भी उग्र होना आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहले कंपनी के अधिकारी एनएचएआई से बात कर समस्या का समाधान निकालें, इसके बाद उनसे बातचीत करें। विधायक ने कहा कि जब तक सड़कों की मरम्मत और धूल नियंत्रण को लेकर संतोषजनक पहल नहीं होती, निर्माण कार्य बंद रहना चाहिए।

विधायक ने बताया कि ग्रीनफील्ड हाइवे निर्माण में लगे भारी वाहनों के लगातार परिचालन से क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख सड़कें जर्जर हो गयी हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धूल के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

अंबा में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने पीएनसी के साथ एनटीपीसी की ओवरलोडेड गाड़ियों को भी सड़कों की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी से राख लदी गाड़ियां गुजरती हैं, और परिवहन के दौरान सड़क पर गिरने वाली राख सूखने के बाद भारी वाहनों के आवागमन से धूल बनकर उड़ती है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विधायक ने बताया कि इस समस्या को दिशा और 20 सूत्री की बैठकों में भी उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पीएनसी की गाड़ियों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया है। साथ ही 27 नवंबर के बाद एनटीपीसी की गाड़ियों का परिचालन भी रोकने की चेतावनी दी। विधायक ने छठ महापर्व के दौरान 13 से 16 नवंबर तक दिन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने संबंधित कंपनियों से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने और नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आम लोगों के साथ आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक, विपुल पांडेय, पपलू सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

The issue of dilapidated roads and dust pollution caused by the Kolkata-Varanasi Greenfield Expressway construction has escalated. Kutumba MLA Lalan Ram took a strong stance against officials of construction company PNC on Wednesday, demanding immediate cessation of work until road repairs and dust control measures are implemented.

Accompanied by supporters, the MLA visited the company's office in Erka and instructed the Project General Manager to halt construction. A heated exchange ensued, with the Project GM citing the central project and suggesting discussions with NHAI. He questioned how construction could be stopped without reason, to which the MLA expressed strong disapproval, stating he would resort to aggressive action if work continued forcibly. Lalan Ram insisted that PNC officials must first resolve the issues with NHAI before resuming talks with him, emphasizing that construction should remain suspended until satisfactory initiatives for road repair and dust control are taken.

The MLA highlighted that continuous movement of heavy vehicles for the greenfield highway construction has severely damaged nearly all major roads in the area, causing inconvenience to commuters due to potholes. Furthermore, inadequate water sprinkling to control dust is adversely affecting pedestrians, shopkeepers, and local villagers, leading to various health issues.

During a press conference in Amba, the MLA also held NTPC's overloaded vehicles responsible for the poor road conditions, noting that ash falling from these vehicles turns into dust, impacting public health. He mentioned that these issues have been raised in 'Disha' and '20-Point' meetings but without concrete action. The MLA claimed that PNC's vehicle operations have been stopped immediately and warned of similar action against NTPC vehicles after November 27. He also demanded a ban on heavy vehicle movement during the day from November 13-16 for Chhath Mahaparv, threatening public agitation if problems are not resolved promptly.

HamaraZila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

औरंगाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Lalan Ram · Hindustani Awam Morcha (Secular) · KUTUMBA (SC) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

कृषि यांत्रिकरण योजना (औरंगाबाद) · 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान विवरण →

Aurangabad की और खबरेंMore from Aurangabad

अपराध

रफीगंज में युवक की मौत की अफवाह पर भड़का बवाल, क्लीनिक और एंबुलेंस में आगजनी, डॉक्टर-कंपाउंडर हिरासत में

औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर में गुरुवार दोपहर एक युवक की मौत की अफवाह फैलने के बाद तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित भीड़ ने नोनिया टीला स्थित एक निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और एक एंबुलेंस को भी फूंक दिया। रफीगंज-गयाजी सड़क को पांच घंटे तक जाम रखा गया। पुलिस ने डॉक्टर रंजीत कुमार और कंपाउंडर सौरभ कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, जिस युवक सिकंदर खान की मौत की अफवाह फैली, वह कोमा में है और पटना में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शांति बहाली के लिए दोनों पक्षों के साथ बैठक की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Prabhat Khabar · 📍 रफीगंज

अपराध

औरंगाबाद: स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था, की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवादा जिले के सलेमपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। हादसे में राजकुमार की पत्नी किरण कुमारी और साले नीतीश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया गया है। परिवार मुंबई से नवादा स्थित अपने गांव लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Prabhat Khabar · 📍 रतनुआ पेट्रोल पंप के सम…