प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Nawada#nawada#rajauli

रजौली में अधिकारियों का ड्राइवर बताकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Man Posing as Officer's Driver Arrested for Fraud in Rajauli

Dainik Bhaskar10 सितंबर 2026
रजौली मुख्यालयप्रखंड: रजौलीबजरंगबली चौकगुरुवार दोपहर करीब 3 बजे

नवादा जिले के रजौली मुख्यालय में अधिकारियों का ड्राइवर बताकर दुकानदारों और छात्र-छात्राओं से ठगी करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बजरंगबली चौक पर हुई।

जानकारी के अनुसार, नवादा के गोपालपुर गांव निवासी विकास कुमार नामक युवक ने बजरंगबली चौक स्थित भारती बीज भंडार सह खाद दुकान में बैठी कौशल्या देवी से खुद को पदाधिकारी का ड्राइवर बताकर पांच सौ रुपये मांगे। कौशल्या देवी ने इसकी सूचना अपने पति रामाशीष प्रसाद को दी, जो बगल की सीमेंट दुकान में मौजूद थे। रामाशीष प्रसाद तुरंत दुकान पर पहुंचे और युवक को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी युवक ने खुद को बीडीओ रजौली का ड्राइवर बताकर उनसे पांच सौ रुपये लिए थे, जो उसने आज तक वापस नहीं किए। गुरुवार को जब उन्होंने अपनी पत्नी से फिर रुपये मांगते हुए देखा तो युवक भागने लगा।

भागने के दौरान युवक ने रामाशीष प्रसाद को धक्का दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने 'चोर-चोर' कहकर उसका पीछा किया और गोपालपुर मोहल्ले में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसआई अरविंद पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ठग विकास कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

इस घटना से पहले गुरुवार को ही युवक ने रजौली इंटर स्कूल में 12वीं का फॉर्म भरने आई छात्राओं से भी ठगी का प्रयास किया था। छात्राओं ने बताया कि युवक ने ब्लॉक परिसर में स्कूल के एक शिक्षक का नाम लेकर कहा कि वे मीटिंग में हैं, फॉर्म और पैसा हमें दे दो, हम जमा करवा देंगे। हालांकि, छात्राएं उसके झांसे में नहीं आईं और सीधे स्कूल चली गईं। इस दौरान छात्राओं ने ब्लॉक परिसर में युवक की फोटो भी अपने मोबाइल में खींच ली थी।

इस संबंध में बीडीओ संजीव झा ने प्रखंडवासियों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि यदि कोई व्यक्ति उनका स्टाफ बनकर ठगी करता है तो पीड़ित उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

A man posing as an officer's driver has been apprehended by villagers and handed over to the police in Rajauli headquarters, Nawada district. He was allegedly defrauding shopkeepers and students. The incident occurred on Thursday around 3 PM at Bajrangbali Chowk.

The accused, identified as Vikas Kumar from Gopalpur village in Nawada, approached Kaushalya Devi at Bharti Beej Bhandar cum Khad Dukan at Bajrangbali Chowk, claiming to be an officer's driver and demanding five hundred rupees. Kaushalya Devi informed her husband, Ramashish Prasad, who was at a nearby cement shop. Upon arriving, Ramashish Prasad recognized the youth, stating that the same person had taken five hundred rupees from him a week prior, claiming to be the Rajauli BDO's driver, and had not returned the money. When confronted, Vikas Kumar attempted to flee.

During his escape, Kumar pushed Ramashish Prasad, injuring his hand. Local residents chased the fleeing youth, shouting 'thief, thief,' and finally caught him in Gopalpur mohalla. The police were then informed. Sub-Inspector Arvind Paswan arrived with police personnel and took the alleged fraudster into custody.

Earlier on the same day, the youth had attempted to defraud students who came to Rajauli Inter School to fill out their 12th-grade forms. The students reported that the man, identifying himself with a school teacher's name at the block premises, asked them to hand over their forms and money, claiming the teacher was in a meeting. However, the students did not fall for the trick and went directly to the school. They also managed to take a picture of the youth on their mobile phones at the block premises.

BDO Sanjeev Jha has urged residents to be vigilant against such fraudsters and advised victims to take legal action if anyone poses as his staff to commit fraud. Station House Officer cum Inspector Ranjeet Kumar stated that the police are investigating the matter and further action will be taken after the inquiry.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Vimal Rajbanshi · Lok Janshakti Party (Ram Vilas) · RAJAULI (SC) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता और निर्मित आवास की चाबी विवरण →

Nawada की और खबरेंMore from Nawada