रजौली से नाबालिग लड़की लापता, 27 सितंबर से मोबाइल बंद
Minor Girl Missing from Rajauli Since September 27, Phone Switched Off
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की 27 सितंबर से लापता हो गई है। उसकी बड़ी बहन ने रजौली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर अपनी बहन को ढूंढने की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की 27 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से निकली थी। उसने अपनी बड़ी बहन को बताया था कि वह रजौली थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में अपनी एक और बड़ी बहन के पास जा रही है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
लापता लड़की की बड़ी बहन ने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि लापता लड़की के माता-पिता नहीं हैं और उसकी परवरिश उसकी बहनें मिलकर कर रही थीं। नाबालिग का मोबाइल नंबर भी 27 सितंबर से बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जल्द ही लड़की को ढूंढने का भरोसा दिलाया है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
A minor girl has been reported missing from a village in the Rajauli police station area of Nawada district since September 27. Her elder sister has filed a written complaint with the Rajauli police station in-charge, appealing for help in locating her. According to the complaint, the minor girl left her home around 9 AM on September 27, stating that she was going to visit another elder sister in a different village within the Rajauli police station jurisdiction. She has not returned home since.
Her elder sister conducted her own search, inquiring with all relatives and acquaintances, but found no trace of her. The missing girl's parents are reportedly deceased, and her sisters were collectively raising her. The minor's mobile number has also been switched off since September 27, intensifying the family's concern.
Rajauli Station House Officer (SHO) cum Inspector Ranjit Kumar confirmed that a complaint has been received and the police have initiated an investigation into the matter. He assured the family that the girl would be found soon. Police teams are currently searching various potential locations and are thoroughly investigating the case.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना