प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#electricitytheft#mohiuddinagar

मोहिउद्दीननगर में तीन उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, ₹1.75 लाख की राजस्व क्षति

Three Consumers Caught Stealing Electricity in Mohiuddinagar, ₹1.75 Lakh Revenue Loss Estimated

Dainik Bhaskar12 अगस्त 2026
मदुदाबाद पंचायतपंचायत: मदुदाबादप्रखंड: मोहिउद्दीननगरवार्ड संख्या-13

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहिउद्दीननगर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने मदुदाबाद पंचायत में छापेमारी की। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विद्युत विभाग ने तीनों मामलों में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को कुल 1,75,821 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया है।

कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने बताया कि मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी वकील सहनी पर 68,805 रुपये, वीरेंद्र सहनी पर 36,590 रुपये और रविंद्र सहनी पर 70,426 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया गया है। तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने तत्काल विद्युत संबंध विच्छेद कर दिए और बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को भी जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई विद्युत कार्यपालक अभियंता एसटीएफ समस्तीपुर के निर्देश पर की गई थी। छापेमारी दल में विद्युत कार्यपालक अभियंता एसटीएफ मदन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता मोहिउद्दीननगर राजेंद्र प्रताप सिंह, कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया एवं संतोष कुमार, कनीय सारणी पुरुष सोनू कुमार रजक तथा मानव बल त्रिभुवन कुमार राय शामिल थे। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Under an ongoing campaign against electricity theft in Mohiuddinagar, Samastipur, a team from the Mohiuddinagar Electricity Supply Division conducted a raid in Madudabad Panchayat. During the operation, three consumers were caught red-handed stealing electricity by bypassing their meters. The electricity department has estimated a total revenue loss of ₹1,75,821 to North Bihar Power Distribution Company Limited in these three cases.

Junior Electrical Engineer Harishchandra Kumar Mukhia stated that revenue losses were assessed at ₹68,805 for Vakil Sahni, ₹36,590 for Virendra Sahni, and ₹70,426 for Ravindra Sahni, all residents of Ward No. 13 in Madudabad Panchayat. Cases of electricity theft have been registered against all three consumers at the concerned police station. During the raid, the departmental team immediately disconnected their power connections and seized the PVC wires used for the theft.

The action was carried out under the direction of the Electrical Executive Engineer, STF Samastipur. The raiding team included Electrical Executive Engineer STF Madan Kumar, Assistant Electrical Engineer Mohiuddinagar Rajendra Pratap Singh, Junior Electrical Engineers Harishchandra Kumar Mukhia and Santosh Kumar, Junior Tableman Sonu Kumar Rajak, and human resources Tribhuvan Kumar Rai. The electricity department has clarified that this campaign against power theft will continue, and strict action will be taken against offenders.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Rajesh Kumar Singh · BJP · MOHIUDDINNAGAR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur