प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Muzaffarpur#muzaffarpur#kanwariya

बिहार: मुजफ्फरपुर में कांवड़िया पथ पर डायल 112 वाहन ने सो रहे कांवड़ियों को कुचला, एक गंभीर घायल

Bihar: Dial 112 Police Vehicle Runs Over Sleeping Kanwariyas on Pilgrimage Route in Muzaffarpur, One Seriously Injured

Amar Ujala9 अगस्त 2026
तुर्की ओवरब्रिज के पास कांवड़िया पथप्रखंड: पारूथाना: तुर्कीमुजफ्फरपुर-पटना एनएचरविवार देर रात

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर तुर्की ओवरब्रिज के पास कांवड़िया पथ पर डायल 112 की एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ गई। इस घटना में एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में वाहन ले जाने से रोकने के बावजूद डायल 112 की गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी का पहिया सड़क किनारे सो रहे चंदेश्वर पासवान नामक कांवड़िया के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांवड़िया और अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी देर रात विश्राम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। साथी कांवड़ियों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए पहुंचाया। उनका कहना है कि यदि अन्य लोग समय रहते नहीं भागते तो दो दर्जन से अधिक कांवड़िए इस हादसे का शिकार हो सकते थे। सभी कांवड़िए पारू प्रखंड के जाफरपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

यह घटना सबसे बड़ा सवाल खड़ा करती है कि कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में डायल 112 का वाहन कैसे पहुंचा। तुर्की थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें कांवड़िया पथ पर पुलिस वाहन से एक श्रद्धालु के घायल होने की सूचना मिली है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। घटना में शामिल डायल 112 वाहन और संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

A major accident occurred late Sunday night in the Turki police station area of Muzaffarpur district, Bihar. A speeding Dial 112 police vehicle lost control and ran over Kanwariyas sleeping on the roadside along the Kanwariya path near the Turki overbridge on the Muzaffarpur-Patna NH. One Kanwariya was seriously injured in the incident, causing panic at the scene.

According to eyewitnesses, despite being stopped from entering the lane reserved for Kanwariyas, the Dial 112 vehicle sped forward, and the driver lost control. The vehicle's wheel ran over the leg of a sleeping Kanwariya, Chandeshwar Paswan, severely injuring him. The injured Kanwariya and other devotees stated that they were resting late at night when the accident happened. The driver of the vehicle fled the scene immediately after the incident. Fellow Kanwariyas rushed the injured person for treatment. They believe that if others had not moved away in time, more than two dozen Kanwariyas could have been victims of the accident. All the Kanwariyas are reportedly residents of Jafrpur village in Paru block.

The incident raises significant questions about how a Dial 112 vehicle ended up in a lane reserved for Kanwariyas. Turki police station officials stated that they received information about a devotee being injured by a police vehicle on the Kanwariya path. The injured person is receiving treatment. The Dial 112 vehicle involved in the incident and the concerned police officer are being identified. The police have assured that appropriate action will be taken as per rules after the investigation, emphasizing that such negligence will not be tolerated under any circumstances.

स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

बागमती (Benibad)खतरे के निशान से ऊपर, 0.33 मी. ऊपर

गंडक (Rewaghat)सामान्य, 0.98 मी. नीचे

बूढ़ी गंडक (Sikandarpur (Muzzafarpur))सामान्य, 4.83 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur