प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Muzaffarpur#muzaffarpur#murder

मुजफ्फरपुर: मामूली विवाद में पंजाब के मैकेनिक की हत्या, चालक गिरफ्तार

Muzaffarpur: Punjab Mechanic Murdered Over Minor Dispute, Driver Arrested

ETV Bharat9 नवंबर 2026
बल्थी रसूलपुर गांवप्रखंड: बोचहांथाना: बोचहांब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल7 नवंबर की रात

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. धान कटाई के लिए पंजाब से आई हार्वेस्टर मशीन की मरम्मत के दौरान हुए विवाद में चालक ने लोहे की रॉड से हमला कर मैकेनिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मैकेनिक अमरजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी हार्वेस्टर चालक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है. जानकारी के अनुसार, बोचहां थाना क्षेत्र के बल्थी रसूलपुर गांव में धान की कटाई के लिए पंजाब से हार्वेस्टर मशीन और उसकी टीम पहुंची हुई थी.

7 नवंबर की रात मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी. मशीन को ठीक करने के लिए कंपनी की ओर से पंजाब से आए मैकेनिक अमरजीत सिंह मरम्मत का काम कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर मैकेनिक अमरजीत सिंह और हार्वेस्टर चालक गुरप्रीत सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया.

आरोप है कि गुस्से में आकर चालक गुरप्रीत सिंह ने लोहे की रॉड से अमरजीत सिंह के सिर पर हमला कर दिया. हमले में मैकेनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि धान कटाई के लिए पंजाब से मशीन चालक और उनकी टीम के सदस्य गांव आए थे. 7 नवंबर की रात मशीन में खराबी आने के दौरान मैकेनिक और चालक के बीच विवाद हुआ था. इसी विवाद में चालक ने लोहे की रॉड से मैकेनिक पर हमला कर दिया था. घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो पंजाब के भटिंडा जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

Muzaffarpur: A minor dispute escalated into a fatal incident in the Bochahan police station area of Muzaffarpur district, Bihar. A mechanic from Punjab, identified as Amarjeet Singh, was fatally attacked with an iron rod by a harvester machine driver during a repair dispute. The incident occurred while a team from Punjab was in Balkhi Rasulpur village for paddy harvesting.

The dispute arose on the night of November 7th when the harvester machine developed a technical fault. Amarjeet Singh, a mechanic from Punjab, was repairing the machine when an argument broke out between him and the driver, Gurpreet Singh. The argument quickly escalated, leading Gurpreet Singh to allegedly strike Amarjeet Singh on the head with an iron rod, causing severe injuries.

Amarjeet Singh was rushed to a private hospital in Brahmpura with the help of locals but succumbed to his injuries on November 8th during treatment. Rural SP Rajesh Singh Prabhakar confirmed the details, stating that the police took swift action, arresting the accused driver, Gurpreet Singh, who hails from Rampura police station area in Bathinda district, Punjab. The iron rod used in the assault has also been recovered. The arrested accused is being processed for judicial custody.

HamaraZila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मुजफ्फरपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Baby Kumari · Lok Janshakti Party (Ram Vilas) · BOCHAHAN (SC) क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Aadarsh Nagar Thana

Bihar Sainya Police - 6 · Malighat, Muzaffarpur

ज़िले की नई योजना

बिहार बोर्ड जेईई और नीट फ्री कोचिंग · मुफ्त जेईई/नीट कोचिंग, आवासीय छात्रों के लिए मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा (पटना में), गैर-आवासीय छात्रों के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति, आवासीय छात्रों के लिए प्रतिमाह 400 रुपये छात्रवृत् विवरण →

Muzaffarpur की और खबरेंMore from Muzaffarpur

अपराध

सीतामढ़ी: सोनबरसा थाना हाजत में बंद नेपाली युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना हाजत में बंद नेपाल के एक युवक नूर हसन नदाफ (21) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक महोत्तरी जिले के गौशाला रामनगर का निवासी था। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 11 नवंबर को उसे प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया था और सोनबरसा पुलिस को सौंप दिया था। हाजत में तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय पीएचसी, फिर सदर अस्पताल और अंत में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां भर्ती होने के दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Jagran · 📍 रामनगर

स्वास्थ्यविकास

सुरसंड सीएचसी में डॉ. लालू बने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम कर्मियों का धरना समाप्त

सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. रामकिशोर सिंह का स्थानांतरण मुजफ्फरपुर हो गया है, और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लालू कुमार ने गुरुवार को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद डॉ. लालू कुमार ने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इस बदलाव के साथ ही, पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी एएनएम कर्मियों ने डॉ. रामकिशोर सिंह के स्थानांतरण की खबर मिलते ही अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी और अपनी ड्यूटी पर लौट आईं।

Dainik Bhaskar · 📍 सुरसंड सामुदायिक स्वास्…