नालंदा: घर में खेल रहे 4 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, मां ने जेठ पर लगाया आरोप, आरोपी फरार
Nalanda: 4-Year-Old Boy Strangled to Death at Home, Mother Accuses Brother-in-Law; Accused Absconding
नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में एक चार साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी नीतिलाल केवट के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बच्चे की मां रानी देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी उनके घर में घुस आया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मासूम आयुष का गला दबा दिया। घटना की चश्मदीद छह वर्षीय बहन ऋषिका ने चिल्लाकर मां को बताया कि चाचा आयुष को अंदर ले गए हैं और उसका मुंह बंद कर दिया है। बच्ची की आवाज सुनकर जब मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने दरवाजा खोलकर उन्हें धमकी दी और वहां से फरार हो गया।
परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चे को पहले एकंगरसराय और फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानी देवी के अनुसार, आरोपी के साथ उनका कोई पुराना विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मां का आरोप है कि आरोपी के घर की अन्य महिलाओं ने उसे उकसाया, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी गया में रहकर मछली बेचने का काम करता था और घटना को अंजाम देने के लिए गांव आया था। आयुष के पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं और बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव लौट रहे हैं। आयुष दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अपने जेठ पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
A shocking incident has emerged from Mujahidpur village, under Islampur police station in Nalanda district, where a four-year-old boy was allegedly strangled to death. The deceased has been identified as Ayush Kumar, son of Nitilal Kewat, a resident of the village. The entire area is gripped by sorrow, and the family is in deep distress.
The victim's mother, Rani Devi, stated that around 2 PM on Friday, the accused entered their house. She alleged that he locked the door from inside and strangled young Ayush. Ayush's six-year-old sister, Rishika, a witness to the incident, screamed to her mother that her uncle had taken Ayush inside and covered his mouth. When the mother rushed to the scene upon hearing her daughter's cries, the accused opened the door, threatened her, and fled.
The family rushed the child, who was in critical condition, first to Ekangarsarai and then to Pawapuri Medical College, but doctors declared him dead. According to Rani Devi, there was no prior dispute with the accused. She mentioned that the accused was having marital problems, and his wife had left him about a week ago. The mother alleges that other women in the accused's family instigated him, leading to the crime. Family members stated that the accused worked as a fish seller in Gaya and had come to the village specifically to commit this act. Ayush's father, who works in Ludhiana, is returning to the village after hearing the news of his son's death. Ayush was the second of four children.
Upon receiving information about the incident, Islampur Station House Officer Ranvijay Kumar arrived at the scene with police personnel. The police took the body into custody and sent it for post-mortem examination to Biharsharif Model Hospital. SHO Kumar stated that the woman has accused her brother-in-law of strangling her son. An FIR will be registered upon receiving a formal complaint, and further action will be taken. The police are seriously investigating the matter, and raids are underway to apprehend the accused.
स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Pawapuri Sahayak Thana Giriak · Jal Mandir Road Pawapuri
Bihar Thana Biharsharif · kachahri biharsharif
ज़िले की नई योजना