नवादा में बाइक सटने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या; दो घायल
Youth Shot Dead in Nawada Over Bike-Car Collision Dispute, Two Injured
नवादा: बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। टीएस कॉलेज के पास एक बाइक के कार से सटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे नवादा ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप एडमिशन लेने जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक कार से सट गई। इस मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवक पांचू गढ़ मोहल्ले पहुंचे और पीयूष कुमार को गोली मार दी। गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए नवादा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें गोली लगी है। घायलों की पहचान बगोदर निवासी चंदन कुमार और भदसेनी गांव निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। चंदन को सीने में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अखिलेश सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। दोनों का इलाज नवादा के एक निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। घायल युवकों ने बताया कि विवाद कॉलेज में हुआ था, जिसके बाद वे प्रणय के घर समझाने गए थे, लेकिन मामला बिगड़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और एक बुलेट बाइक जब्त की है। हिसुआ थाना के एसएचओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम नवादा सदर अस्पताल में कराया गया है।
Nawada: A shocking incident has occurred in Hisua, Nawada district, Bihar. A dispute that began over a minor collision between a bike and a car near TS College escalated dramatically, resulting in the fatal shooting of a young man identified as Piyush Kumar. He succumbed to his injuries while being transported to Nawada for treatment.
According to reports, Piyush Kumar was on his way to TS College in Hisua for admission when his bike brushed against a car. This seemingly minor incident sparked an argument. Following the initial dispute, some individuals reportedly went to Panchu Garh Mohalla, where they shot Piyush Kumar. His family and locals rushed him for medical attention, but he died en route to Nawada, plunging his family into deep grief.
In the same incident, two individuals from the other side also sustained gunshot wounds. The injured have been identified as Chandan Kumar from Bagodar and Akhilesh Kumar from Bhadseni village. Chandan, who was shot in the chest, remains in serious condition, while Akhilesh Singh is reported to be out of danger. Both are currently receiving treatment at a private hospital in Nawada under police custody. The injured youths stated that the dispute originated at the college, and they had gone to Pranay's house to resolve it, but the situation worsened.
Upon receiving information about the incident, Hisua police immediately arrived at the scene and initiated an investigation. Police have seized a car and a Bullet motorcycle from the site. Hisua Police Station SHO Mrityunjay Kumar stated that an FIR would be registered, and further action would be taken once applications are received from both parties. The deceased's post-mortem was conducted at Nawada Sadar Hospital.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना