नीतीश कुमार ने बखोरापुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार की समृद्धि की कामना
Nitish Kumar Offers Prayers at Bakhorapur Kali Temple, Prays for Bihar's Prosperity
आरा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने आज भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बखोरापुर काली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और बिहार की समृद्धि व उन्नति के लिए मां काली से मन्नत मांगी।
नीतीश कुमार के आगमन पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें सीधे मां काली मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां उन्होंने पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जदयू और एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री निर्धारित समय से पहले ही मंदिर परिसर पहुंच गए थे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह पुलिस बल तैनात था। मंदिर समिति और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने नीतीश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें काली मंदिर के विकास और पर्यटन विभाग की ओर से बखोरापुर महोत्सव कराने का अनुरोध किया गया था।
बखोरापुर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का मंदिर आना पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का भोजपुर से विशेष लगाव है और वे समय-समय पर यहां आते रहते हैं तथा जिले के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश के विधायक राधा चरण शाह और बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ARA: Former Bihar Chief Minister and Rajya Sabha MP Nitish Kumar today visited the historic Bakhorapur Kali Temple located in Barhara block of Bhojpur district. He performed ritualistic prayers, seeking blessings from Maa Kali for the prosperity and progress of both the nation and Bihar.
Upon his arrival, Kumar was warmly welcomed by the temple trust. He was escorted directly to the sanctum sanctorum of the Maa Kali temple, where the JDU national president offered prayers and received blessings. Thousands of JDU and NDA workers were present to greet him.
The former Chief Minister arrived at the temple premises earlier than scheduled. Strict security arrangements were in place, with police personnel deployed at various points. Members of the temple committee and the temple trust, led by President BD Singh, submitted a memorandum to Kumar, requesting the organization of a Bakhorapur Mahotsav by the tourism department for the development of the Kali temple.
BD Singh, President of the Bakhorapur Trust, stated that Kumar's visit was a moment of pride for the entire district. He also mentioned that Nitish Kumar has a special affection for Bhojpur and visits the area periodically, expressing concern for the district's development. Bihar's Minister of Planning and Development, Bhagwan Singh Kushwaha, along with MLAs Radha Charan Shah (Sandesh) and Raghvendra Pratap Singh (Barhara), and several other NDA workers, were present on the occasion.
स्रोत: Navbharat Times की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
भोजपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक