पटना में प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली, SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान वारदात
Property Dealer Shot 4 Times in Patna During SSP's Crime Meeting
पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। मंगलवार की देर रात, जब पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उसी दौरान बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार यादव को चार गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल शुभम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड पर हुई है, और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शुभम अपने घर के बाहर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था। तभी एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आते हैं और शुभम पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला देते हैं। गोली लगने के बाद शुभम दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो जाते हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलते हैं और शुभम को तुरंत अस्पताल पहुंचाते हैं।
यह घटना उस समय हुई जब पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा अपराध रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए सभी अनुमंडल अधिकारियों और जिले के थानेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग कर रहे थे। पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुभम कुमार का इलाज चल रहा है और गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इस फायरिंग के पीछे तीन अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
In a brazen challenge to the police, criminals in Patna shot a property dealer, Shubham Kumar Yadav, four times on Tuesday night. The incident occurred while Patna SSP Kartikeya Sharma was holding a crime meeting. Shubham, critically injured, has been admitted to a private hospital. The entire incident, which took place on Bhupatipur Jyotish Baba Road under Ramkrishna Nagar police station, was captured on CCTV.
The CCTV footage shows Shubham talking on his phone by the roadside outside his house. Two assailants on an Apache bike approach him and fire four shots in quick succession. After being shot, Shubham collapses to the ground in pain. The criminals then flee on their bike. Hearing the gunshots, locals rush out of their homes and immediately take Shubham to the hospital.
Adding to the shock, this major crime occurred simultaneously with a crucial crime meeting being conducted by Patna SSP Kartikeya Sharma. The meeting included all sub-divisional officers and station house officers from Patna district, where strategies to curb crime were being discussed. Patna Sadar Police Sub-Divisional Officer-2 Ranjan Kumar confirmed the incident, stating that Shubham Kumar is undergoing treatment and the motive behind the shooting is currently under investigation. Police are exploring three different angles to identify and apprehend the perpetrators.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group