प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Patna#patnacrime#murder

पटना में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गैस रिफिलिंग के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

Shopkeeper Shot Dead in Patna While Refilling Gas

Dainik Bhaskar31 जुलाई 2026
गेट नंबर 95थाना: दीघा थानाशुक्रवार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में गेट नंबर 95 के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक दुकानदार सुरेंद्र साहू को गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र साहू अपनी दुकान पर गैस रिफिलिंग का काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेंद्र साहू को अस्पताल पहुंचाया गया था। सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल को बैरिकेड कर दिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि सुरेंद्र साहू की मौत इलाज के दौरान हुई है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह जमीन विवाद और पारिवारिक मामला सामने आ रहा है। वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

A shopkeeper, Surendra Sahu, was shot dead by unidentified assailants on Friday near Gate No. 95 in the Digha police station area of Patna. Sahu was reportedly refilling gas at his shop when bike-borne criminals arrived and opened fire. He sustained a bullet wound to his stomach and was rushed to a nearby private hospital in critical condition, where he succumbed to his injuries during treatment.

The incident caused panic in the area, and the assailants fled the scene on their motorcycle after the shooting. Local residents helped transport Surendra Sahu to the hospital. Upon receiving information, Digha police reached the spot and initiated an investigation. The crime scene has been cordoned off, and a Forensic Science Lab (FSL) team has been called in. Police are also reviewing CCTV footage from the vicinity to identify the perpetrators.

Digha SHO Avnish Kumar confirmed that Surendra Sahu died during treatment. Preliminary investigations suggest that a land dispute and family matters could be the motive behind the murder. Senior officials have also arrived at the scene to oversee the investigation.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

नदी का जलस्तर

गंगा (Gandhighat)खतरे के निशान से ऊपर, 0.51 मी. ऊपर

गंगा (Hathidah)खतरे के निशान से ऊपर, 0.03 मी. ऊपर

पुनपुन (Sripalpur)चेतावनी स्तर, 0.24 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Sanjiv Chaurasia · BJP · DIGHA क्षेत्र की खबरें →

Patna की और खबरेंMore from Patna