प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Aurangabad#hariharganj#siyarbhuka

सियरभुका में पीसीसी सड़क पानी में डूबी, आवागमन बाधित

PCC Road Submerged in Water in Siyarbhuka, Traffic Halted

Dainik Bhaskar2 सितंबर 2026
सियरभुकाप्रखंड: हरिहरगंजएनएच-139 मुख्य सड़कमंगलवार दोपहर करीब तीन बजे

हरिहरगंज: हरिहरगंज ब्लॉक परिसर के बगल से गुजरने वाली एनएच-139 मुख्य सड़क से सियरभुका गांव को जोड़ने वाली पीसीसी सड़क आहर के पानी में पूरी तरह डूब गई है। सड़क पर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि पैदल, बाइक और अन्य वाहनों से लोगों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे इसकी जानकारी देते हुए सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीते वर्ष आहर से होकर गुजरने वाली इस पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन संवेदक ने सड़क को ऊंचा करने के बजाय गड्ढे वाले हिस्से में ही पीसीसी निर्माण कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि बारिश होते ही और आहर में पानी भरते ही पूरी सड़क पानी में डूब गई।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे सियरभुका गांव के लोगों का इस सड़क से आवागमन लगभग पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने इस सड़क का निर्माण ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया था, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और ऊंचाई पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे सड़क बनने का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सड़क हरिहरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के बिल्कुल बगल से होकर गुजरती है। इसके बावजूद सड़क की इस गंभीर समस्या पर अब तक किसी पदाधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में अनियमितता हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए।

Hariharganj: The PCC road connecting Siyarbhuka village from the NH-139 main road, which passes next to the Hariharganj Block premises, has been completely submerged in reservoir water. Around three to four feet of water has accumulated on the road, disrupting the movement of villagers. It has become difficult for people to pass through this route on foot, bikes, or other vehicles.

Villagers informed about this situation around 3 PM on Tuesday and alleged irregularities in the road construction. They stated that this PCC road, passing through the reservoir, was constructed last year. However, instead of raising the road, the contractor built the PCC in the low-lying, pitted area. As a result, with the onset of rain and the filling of the reservoir, the entire road got submerged.

According to the villagers, during the rainy season, three to four feet of water accumulates on the road, completely halting traffic for the residents of Siyarbhuka village. People say that the Nagar Panchayat had constructed this road with the objective of providing better commuting facilities to the villagers, but attention was not paid to the quality and elevation of the construction. This has defeated the very purpose of building the road.

Expressing their displeasure, villagers mentioned that this road passes right next to the Hariharganj Block-cum-Circle Office and the Nagar Panchayat Office. Despite this, no official has paid attention to this serious road problem so far. Villagers have alleged that there were irregularities in the construction work and demanded an investigation.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

औरंगाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Chetan Anand · JD(U) · NABINAGAR क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

धान और मक्का बीज अनुदान योजना · धान के बीज पर 50% और मक्का के बीज पर 75% अनुदान विवरण →

Aurangabad की और खबरेंMore from Aurangabad