प्रणय हत्याकांड: मुख्य आरोपी जैकी कोलकाता से गिरफ्तार
Pranay Murder Case: Key Accused Jackie Arrested from Kolkata
हिसुआ/नवादा: 1 सितंबर को हिसुआ में हुई गोलीबारी में प्रणय भारती उर्फ पीयूष की मौत के मामले में गठित एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले के मुख्य आरोपी, हिसुआ पांचूगढ़ निवासी श्रवण सिंह के पुत्र जैकी कुमार को एसआईटी ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जैकी की गिरफ्तारी को मामले के अनुसंधान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इधर, पुलिस की बढ़ती दबिश और संभावित कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बीच कांड संख्या 508/26 के दो और नामजद आरोपी नारदीगंज निवासी सोल्डु कुमार और हिसुआ तेली टोला निवासी राजा पटेल ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले, इसी मामले के मुख्य आरोपी नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन ने 5 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था।
1 सितंबर को हिसुआ में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में शिक्षक मनीष भारती के 22 वर्षीय पुत्र प्रणय भारती उर्फ पीयूष की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता मनीष भारती के आवेदन पर हिसुआ थाना कांड संख्या 508/26 दर्ज किया गया था, जिसमें नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन, चंदन उर्फ पुचाढ़ी, अखिलेश कुमार समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में नीरज उर्फ कारू डॉन, सोल्डु कुमार और राजा पटेल के आत्मसमर्पण तथा घटना में घायल चंदन और अखिलेश की इलाज के दौरान हुई गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
वहीं, घटना में घायल दूसरे पक्ष के चंदन उर्फ पुचाढ़ी के बयान पर हिसुआ थाना कांड संख्या 515/26 दर्ज किया गया था, जिसमें जैकी कुमार, गोलू समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, जैकी को कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जैकी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों में कार्रवाई जारी है। एसआईटी दोनों मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा के चुनचुन कुमार, बलियारी के अंकित कुमार समेत बगोदर, बलियारी, भदसेनी और अन्य स्थानों के फरार आरोपियों के घरों पर गुरुवार को विधिवत नोटिस और इस्तेहार चस्पा किया गया।
Hilsa/Nawada: The SIT formed to investigate the murder of Pranay Bharti alias Piyush in a shooting incident in Hilsa on September 1 has achieved a major breakthrough. Jackie Kumar, son of Shravan Singh and a resident of Hilsa Panchugarh, who is the main accused in the case filed by the second party, has been arrested by the SIT from Kolkata. Jackie's arrest is considered crucial for the investigation of the case.
Meanwhile, amidst increasing police pressure and potential attachment of property, two other named accused in case number 508/26, Soldu Kumar of Nardiganj and Raja Patel of Hilsa Teli Tola, surrendered in court on Thursday. Earlier, the main accused in the same case, Neeraj Kumar alias Karu Don, had surrendered in court on September 5.
On September 1, a violent clash and firing between two groups in Hilsa resulted in the death of 22-year-old Pranay Bharti alias Piyush, son of teacher Manish Bharti. Based on the application of the deceased's father, Manish Bharti, Hilsa Police Station Case No. 508/26 was registered, naming 15 people including Neeraj Kumar alias Karu Don, Chandan alias Puchadi, and Akhilesh Kumar as accused. In this case, with the surrender of Neeraj alias Karu Don, Soldu Kumar, and Raja Patel, and the arrest of injured Chandan and Akhilesh during treatment, a total of five accused have been sent to jail so far.
Conversely, Hilsa Police Station Case No. 515/26 was registered based on the statement of Chandan alias Puchadi, the injured party from the second group, naming Jackie Kumar, Golu, and others as accused. According to the police, Jackie has been arrested from Kolkata and sent to jail. Following Jackie's arrest, the police stated that action is ongoing in both cases filed by both parties. The SIT is also conducting raids in neighboring states in addition to Bihar to apprehend the absconding accused in both cases. The police administration has initiated legal proceedings for the attachment of property against the absconding accused. According to the police, notices and proclamations were duly pasted on the houses of absconding accused including Chunchun Kumar of Odisha, Ankit Kumar of Baliyari, and others from Bagodar, Baliyari, Bhadseni, and other locations on Thursday.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना