प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Purnia#purnia#drowning

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Purnia Tragedy: Three Minor Boys Drown While Bathing in River, Village Mourns

Amar Ujala12 अगस्त 2026
शंकर चौक महादलित टोलापंचायत: ठाढ़ी राजोप्रखंड: धमदाहाथाना: धमदाहाचंदरही ईंट भट्ठा, भवेसा धारबुधवार दोपहर

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां भवेसा धार (नदी) में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान ठाढ़ी राजो पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित शंकर चौक महादलित टोला निवासी मिठानी कुमार (15), पिता ब्रह्मदेव ऋषि, राहुल कुमार (14), पिता अजय ऋषि और हैप्पी कुमार (12), पिता बबलू ऋषि के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में गहरे दोस्त थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीनों बच्चे चंदरही ईंट भट्ठे के सामने स्थित भवेसा धार में नहाने गए थे। नहाने के दौरान पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगने के कारण वे एक-एक कर गहरे पानी में समा गए। बच्चों को डूबता देख आसपास के खेतों और ईंट भट्ठे पर काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए धार में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के माध्यम से पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा गया। एक ही टोले के तीन बच्चों की मौत से शंकर चौक महादलित टोला में गहरा मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन विभाग के नियमों के तहत मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।

A heartbreaking incident occurred on Wednesday afternoon in the Chanderhi Bahiyar area under Dhamdaha police station in Purnia district, where three minor boys drowned while bathing in the Bhavesa Dhari (river). The deceased have been identified as Mithani Kumar (15), son of Brahmadev Rishi; Rahul Kumar (14), son of Ajay Rishi; and Happy Kumar (12), son of Bablu Rishi, all residents of Shankar Chowk Mahadalit Tola in Ward No. 09 of Thadhi Rajo Panchayat. The three boys were close friends.

According to local residents, the incident took place around 2 PM on Wednesday when the boys went to bathe in the Bhavesa Dhari, located in front of the Chanderhi brick kiln. They misjudged the depth and strong current of the water and were swept away one by one. Seeing the children drowning, people working in nearby fields and the brick kiln raised an alarm and jumped into the river to rescue them. Villagers made strenuous efforts to pull the children out of the water, but by then it was too late, and all three had died.

Upon receiving information about the incident, Dhamdaha Sub-Divisional Officer Anupam and Station House Officer Ravishankar Kumar arrived at the scene with police forces. The police administration assessed the situation, took custody of the bodies, and prepared a panchnama. The bodies were then sent for post-mortem examination to Purnia Sadar Hospital via the sub-divisional hospital. The entire Shankar Chowk Mahadalit Tola is gripped by profound grief following the death of three children from the same locality. The families are devastated. Administrative officials consoled the bereaved families and assured them that the process for providing government compensation (ex-gratia grant) under disaster management rules would be initiated soon.

स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्णिया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Leshi Singh · JD(U) · DHAMDAHA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Maranga Police Thana · Maranga, Purnia, Bihar 854303

Purnia की और खबरेंMore from Purnia