प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Buxar#raghunathpur#tulsiashram

रघुनाथपुर तुलसी आश्रम मार्ग पर कचरे का ढेर, श्रद्धालुओं को परेशानी

Raghunathpur Tulsi Ashram Road Piled with Garbage, Devotees Face Hardship

Dainik Bhaskar19 अगस्त 2026
रघुनाथपुरप्रखंड: ब्रह्मपुरतुलसी आश्रम

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड स्थित रघुनाथपुर में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ लोहिया कार्यक्रम के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। तुलसी आश्रम स्थित ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों कचरे के ढेर में तब्दील है। सावन के पवित्र महीने में जहां मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं उन्हें मंदिर तक पहुंचने के लिए गंदगी, कचरे और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

तुलसी आश्रम क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। सावन में महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कचरा जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी के साथ दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश ओझा ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रघुनाथपुर में स्वच्छ लोहिया कार्यक्रम के तहत 7.30 लाख रुपए से अधिक की लागत से कचरा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कराया गया है। सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गई है और उन्हें नियमित वेतन का भुगतान होता है। इसके बावजूद यदि कचरा सड़क किनारे ही जमा हो रहा है, तो यह कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि सरकार स्वच्छता के नाम पर योजनाएं बनाती है, राशि खर्च करती है और संसाधन उपलब्ध कराती है, लेकिन धरातल पर निगरानी और नियमित सफाई का अभाव पूरी व्यवस्था को खोखला साबित कर रहा है। सावन माह में भी सफाई व्यवस्था में सुधार न होना स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

In Raghunathpur, located in Brahampur block of Buxar district, the ground reality of the Swachh Bharat Mission and Swachh Lohia programs tells a different story. The main road leading to the historic Mahakaleshwar Temple at Tulsi Ashram is currently covered in piles of garbage. During the holy month of Sawan, a large number of devotees visit the temple daily for 'Jalabhishek' and worship, but they are forced to navigate through dirt, garbage, and foul odors to reach the temple.

The Tulsi Ashram area holds significant religious and historical importance. During Sawan, the footfall of devotees at the Mahakaleshwar Temple increases considerably. Despite this, garbage has accumulated in various places along the main road. Due to a lack of cleaning for a long time, the piles of waste are growing, causing inconvenience and foul smells for commuters and devotees.

Social activist Shailesh Ojha questioned the government system, stating that under the Swachh Lohia program in Raghunathpur, a solid waste processing unit was constructed at a cost of over 7.30 lakh rupees. Sanitation workers have also been appointed and are paid regular salaries. Yet, if garbage continues to accumulate on the roadside, it raises serious questions about the entire waste management system. Locals believe that while the government formulates schemes, spends money, and provides resources in the name of cleanliness, the lack of on-ground monitoring and regular cleaning is undermining the entire system. The failure to improve sanitation even during the month of Sawan reflects poorly on the local administration's functioning.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बक्सर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Shambhu Nath Yadav · RJD · BRAHAMPUR क्षेत्र की खबरें →

Buxar की और खबरेंMore from Buxar