प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Rohtas#rajbhavanmarch#studentprotest

राजभवन मार्च: छात्र-नौजवानों का करगहर दौरा, जनसभा में अपील

Raj Bhavan March: Student-Youth Delegation Visits Kargahar, Appeals in Public Meeting

Prabhat Khabar21 सितंबर 2026
करगहरकरगहर बाजार, सहुआर गाँवसोमवार

सासाराम: आगामी 28 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के संयुक्त तत्वावधान में पूरे बिहार के दौरे पर निकला छात्र-नौजवानों का जत्था सोमवार को करगहर पहुंचा। यहां संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जत्थे का जोरदार स्वागत किया।

पटना से करगहर पहुंच रहे राष्ट्रीय एवं बिहार प्रदेश के नेताओं को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महागठबंधन समर्थित करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में करगहर बाजार से आगे सहुआर गांव के समीप रिसीव किया गया। इस अवसर पर एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंभू देवा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं बिहार राज्य सचिव गयासुद्दीन मौजूद थे।

इसके बाद करगहर बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से छात्र-नौजवानों और आम जनता को संबोधित किया गया। नेताओं ने रोजगार, शिक्षा, छात्र-नौजवानों के अधिकार, महंगाई एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को पटना में होने वाले राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों और आम जनता से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता रोहतास जिलाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने की, जबकि संचालन महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। सभा में नौजवान संघ, छात्र संघ, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं विभिन्न जनसंगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर जगनारायण प्रसाद गुप्ता, फेकू सेठ, रामचंद्र राम, कृष्णा गुप्ता सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Sasaram: A delegation of students and youth, touring Bihar under the joint aegis of the All India Youth Federation (AIYF) and All India Students Federation (AISF), arrived in Kargahar on Monday to galvanize support for the upcoming Raj Bhavan March scheduled for September 28. Leaders and workers of the organizations warmly welcomed the delegation.

National and Bihar state leaders, arriving in Kargahar from Patna, were received near Sahuar village, beyond Kargahar Bazar, under the leadership of Mahendra Prasad Gupta, former candidate for the Kargahar Assembly constituency supported by the Mahagathbandhan of the Communist Party of India. Among those present were Roshan Sinha, National President of AIYF; Shambhu Deva, Bihar State President of AIYF; Sudhir Kumar, Bihar State President of AISF; and Gayasuddin, Bihar State Secretary of AISF.

A street corner meeting (Nukkad Sabha) was subsequently organized in Kargahar Bazar. Addressing students, youth, and the general public, leaders spoke on issues such as employment, education, youth rights, inflation, and other public concerns. They appealed for large-scale participation in the Raj Bhavan March in Patna on September 28, reiterating their commitment to intensify the struggle for issues affecting students, youth, and the general populace.

The Nukkad Sabha was presided over by Rohtas District President Harishankar Singh and conducted by Mahendra Prasad Gupta. Hundreds of workers from various organizations, including the Youth Union, Student Union, Kisan Sabha, and Khet Mazdoor Union, were present. Several leaders and workers, including Jaganarayan Prasad Gupta, Feku Seth, Ramchandra Ram, and Krishna Gupta, also participated.

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Bashisth Singh · JD(U) · KARGAHAR क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Jawaharlal Nehru College

DAV PUBLIC SCHOOL, SASARAM

Dhenuka International School

Rohtas की और खबरेंMore from Rohtas