रजौली में जनता दरबार: दो जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा
Janata Darbar in Rajauli Resolves Two Land Disputes On The Spot
रजौली प्रखंड परिसर के सभागार में शनिवार को रैयती भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार और गुलाबचंद दास के नेतृत्व में आयोजित इस दरबार में कुल दो मामले सामने आए, जिनका मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया।
अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को रैयती जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया जाता है। सुनवाई दोनों पक्षों की मौजूदगी में होती है। इस शनिवार को करिगांव निवासी बिरजू शर्मा का दिलीप पासवान और रतन पासवान के साथ चल रहा विवाद सुलझाया गया। इसी तरह, फरका बुजुर्ग गांव निवासी कारू रविदास का विजय यादव के साथ चल रहा मामला भी मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया। दोनों मामलों में संबंधित पक्ष उपस्थित थे।
अंचल नाजिर ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे जमीन विवादों को लेकर आपस में झगड़ा करने से बचें और हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में आकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने मामलों का निपटारा कराएं। इस अवसर पर उर्दू अनुवादक पिंकी कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
A Janata Darbar (public court) was held on Saturday in the auditorium of the Rajauli block complex to resolve land disputes. Under the leadership of revenue officials Santosh Kumar and Gulabchand Das, two cases were brought before the court, both of which were resolved on the spot.
Circle Nazir Shiv Shankar Kumar stated that land disputes are addressed every Saturday, with hearings conducted in the presence of both parties involved. This Saturday, a dispute between Birju Sharma of Karigaon and Dilip Paswan and Ratan Paswan was resolved. Similarly, a case involving Karu Ravidas of Farka Buzurg village and Vijay Yadav was also settled immediately. Both parties were present for their respective hearings.
Kumar appealed to the local residents to avoid conflicts over land issues and instead utilize the weekly Janata Darbar to resolve their disputes peacefully. Urdu translator Pinky Kumari and dozens of villagers were present at the event.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक