प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Nawada#rakshabandhan#rajaunmarket

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रजौन के बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Raksha Bandhan Eve Sees Huge Crowds in Rajaun Markets, Brisk Shopping Reported

Dainik Bhaskar27 अगस्त 2026
रजौनप्रखंड: रजौनगुरुवार देर शाम तक

बांका जिले के रजौन प्रखंड में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार देर शाम तक रजौन सहित आसपास के बाजारों में बहनों की भारी भीड़ उमड़ी। बहनों ने राखियों, नए कपड़ों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। इस वर्ष बाजार में महंगाई का असर स्पष्ट रूप से देखा गया। रजौन के बाजारों में राखियां 10 रुपये से लेकर 150-200 रुपये तक की ऊंची कीमतों पर बिकीं, वहीं चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमतें भी काफी अधिक रहीं। हालांकि, महंगाई के बावजूद भाइयों की कलाई सजाने और त्योहार की मिठास बनाए रखने के लिए बहनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रजौन, पुनसिया, नवादा, बामदेव, राजावर मोड़ और धौनी हाट सहित सभी ग्रामीण बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।

इधर, श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रजौन बाजार स्थित छेदी लाल चवरखानी ठाकुरबाड़ी और खैरा गांव स्थित अति प्राचीन ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में एकादशी से चल रहा झूलनोत्सव भी अपने चरम पर है। इन स्थानों पर भक्तिमय भजन-कीर्तन के बीच भगवान श्री राधा-कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को रेशमी धागों से सजे आकर्षक झूले पर झुलाया जा रहा है। पर्व के शुभ मुहूर्त को लेकर खैरा निवासी विद्वान पंडित सह कथावाचक फणीभूषण पाठक ने महावीर पंचांग के अनुसार बताया कि 28 तारीख को श्रावण पूर्णिमा तिथि सुबह 9:18 बजे तक ही रहेगी। इसलिए, विशेष मुहूर्त को मानने वाले श्रद्धालुओं के लिए सूर्योदय से लेकर सुबह 9:18 बजे तक राखी बांधना सर्वोत्तम रहेगा। वहीं, उदयाकालीन पूर्णिमा होने के कारण आम श्रद्धालु पूरे दिन भी रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं।

Raksha Bandhan, a symbol of the unbreakable bond between brothers and sisters, will be celebrated with great fervor on Friday across Rajaun block in Banka district and the rest of the country. On the eve of the festival, until late Thursday evening, sisters flocked to the markets in Rajaun and surrounding areas, engaging in extensive shopping for Rakhis, new clothes, and sweets. This year, the impact of inflation was clearly visible in the markets. Rakhis were sold at high prices ranging from Rs 10 to Rs 150-200 in Rajaun's markets, and sweet prices were also considerably higher due to increased sugar costs. Despite the inflation, the enthusiasm of sisters to adorn their brothers' wrists and maintain the sweetness of the festival remained undiminished. Bustle continued late into the evening in all rural markets, including Rajaun, Punsia, Nawada, Bamdev, Rajawar Mor, and Dhouni Hat.

Meanwhile, in celebration of Shravan Purnima, the Jhulanotsav, which began on Ekadashi, is also at its peak in various temples, including Chedi Lal Chawarkhani Thakurbari in Rajaun market and the ancient Thakurbari in Khaira village. At these locations, idols of Lord Shri Radha-Krishna and other deities are being swung on attractively decorated swings with silken threads amidst devotional bhajans and kirtans. Regarding the auspicious time for the festival, scholar and storyteller Phani Bhushan Pathak from Khaira, citing the Mahavir Panchang, stated that the Shravan Purnima Tithi will last only until 9:18 AM on the 28th. Therefore, for devotees observing a special मुहूर्त, tying Rakhi from sunrise until 9:18 AM will be most auspicious. However, due to the Udayakaleen Purnima, general devotees can celebrate Raksha Bandhan throughout the entire day.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता और निर्मित आवास की चाबी विवरण →

Nawada की और खबरेंMore from Nawada