स्वतंत्रता दिवस पर अधौरा में फुटबॉल टूर्नामेंट: रेहल सासाराम की टीम बनी विजेता
Rehal Sasaram Team Wins Football Tournament in Adhaura on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कैमूर जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र अधौरा के न्यू स्टेडियम में एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि यह मैच रेहल फुटबॉल खेल क्लब रेहल (रोहतास) और अधौरा (कैमूर) के बीच खेला गया। अधौरा थाना प्रभारी अत्वेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया गौरी शंकर सिंह, दिलीप कुमार पटेल (जिला एथलेटिक्स संयोजक) और एसआई बीरेंद्र उरांव ने खेल का शुभारंभ किया।
मैच के पहले हाफ में अधौरा टीम के खिलाड़ी रजनीश पासवान ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 55वें मिनट में रेहल के खिलाड़ी अमित सोरेन ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच बराबरी के बाद मैच ट्राइबेकर में गया, और वहां भी बराबरी रहने पर सडेन डेथ के माध्यम से रेहल सासाराम की टीम 1-0 से विजयी रही।
मंच का संचालन इम्तियाज अहमद और शौकत अली गद्दी ने किया। रेफरी की भूमिका शिवधार यादव ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी अरशद अयूब, इम्तियाज और असरफ अली थे। अधौरा थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। आयोजक लव यादव ने बताया कि नव युवक संघ कमिटी अधौरा का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर श्रवण यादव, हाफिज अजहरुद्दीन, नगेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।
On the auspicious occasion of Independence Day, a one-day football match was organized at the New Stadium in Adhaura, a remote hilly area of Kaimur district. Dr. Tulsi Prasad Singh stated that the match was played between Rehal Football Club Rehal (Rohtas) and Adhaura (Kaimur). Adhaura Police Station in-charge Atvendra Kumar Singh, former Mukhiya Gauri Shankar Singh, Dilip Kumar Patel (District Athletics Convenor), and SI Virendra Oraon inaugurated the game.
In the first half, Adhaura team's player Rajneesh Paswan scored a goal, giving his team the lead. In the 55th minute of the second half, Rehal's player Amit Soren scored a magnificent goal, leveling the score at 1-1. After the tie, the match went into a tie-breaker, and with the scores still even, the Rehal Sasaram team emerged victorious 1-0 in a sudden death shootout.
Imtiaz Ahmed and Shaukat Ali Gaddi jointly compered the event. Shivdhar Yadav served as the main referee, supported by assistant referees Arshad Ayub, Imtiaz, and Ashraf Ali. The Adhaura Police Station in-charge emphasized that such sporting events foster discipline, leadership skills, team spirit, and healthy competition among youth. Organizer Love Yadav mentioned that the objective of the Nav Yuvak Sangh Committee Adhaura is to encourage youth towards sports and provide a platform for hidden talents in rural areas. Many dignitaries, including Shravan Yadav, Hafiz Azharuddin, and Nagendra Singh, along with police administration officials, were present on the occasion.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक