प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#samastipur#vibhutipur

समस्तीपुर के विभूतिपुर में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, धान के खेत में मिला शव

Man Beaten to Death in Samastipur's Vibhutipur Over Old Enmity, Body Found in Paddy Field

Jagran16 अगस्त 2026
गंगौली मंदा वार्ड चारप्रखंड: विभूतिपुरथाना: विभूतिपुरसोना चौक, प्लस टू हाई स्कूल गंगौलीरविवार देर रात

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक 45 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव धान के खेत से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंगौली मंदा वार्ड चार निवासी भिखारी सदा के रूप में हुई है।

घटना रविवार देर रात सोना चौक और प्लस टू हाई स्कूल गंगौली के बीच की बताई जा रही है। स्वजनों के अनुसार, भिखारी सदा किसी काम से घर से निकले थे और देर शाम उन्हें सोना चौक पर देखा गया था। आरोप है कि घर लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से घसीटकर बगीचे की ओर ले जाया गया, लेकिन आरोपित उसे धान के खेत में छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार को भिखारी सदा का मोबाइल बंद मिलने के बाद स्वजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद खेत में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वजनों ने बताया कि भिखारी सदा का किसी व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा था, जो काफी बढ़ गया था। पहले भी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया था। ऑन स्पॉट दारोगा विशाल प्रताप सिंह ने प्लस टू हाई स्कूल गंगौली के पास से लावारिस हालत में एक बाइक भी जब्त की है, जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपितों की तलाश में जुटी है।

A 45-year-old man was brutally beaten to death in the Vibhutipur police station area of Samastipur district, allegedly due to an old rivalry. His body was discovered in a paddy field on Monday, causing a stir in the locality. The deceased has been identified as Bhikhari Sada, a resident of Gangoli Manda Ward No. 4.

The incident reportedly occurred late Sunday night between Sona Chowk and Plus Two High School Gangoli. According to family members, Bhikhari Sada had left home for some work and was last seen at Sona Chowk in the evening. It is alleged that on his way back home, assailants ambushed him, severely beat him, and left him for dead. After the murder, the culprits reportedly dragged the body towards an orchard to dispose of it but abandoned it in a paddy field before fleeing.

On Monday, when Bhikhari Sada's mobile phone was found switched off, his family and villagers began searching for him, eventually finding his body in the field. Upon receiving the information, a police team led by Station House Officer Sunil Kumar Jha arrived at the scene and thoroughly inspected the body. Police have taken custody of the body for post-mortem examination and have initiated further proceedings.

Family members stated that Bhikhari Sada had an ongoing dispute with an individual, which had escalated significantly. Previously, the police had intervened, bringing both parties to the station and facilitating a compromise. Sub-Inspector Vishal Pratap Singh reported that an abandoned motorcycle was seized near Plus Two High School Gangoli, and police are gathering information related to it. The police are currently investigating the motives behind the incident and searching for the perpetrators.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ajay Kumar · CPI(M) · BIBHUTIPUR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur