प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Saran#saran#soldier

सारण: जिस आंगन में लौटने का था इंतजार, वहां तिरंगे में पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर; गांव में मातम

Bihar: Soldier's body arrives in Tricolor at ancestral home in Saran, village mourns

Amar Ujala23 सितंबर 2026
कुआरीपंचायत: धर्मपुर जाफरथाना: अमनौरनारायणी नदी घाटबुधवार देर शाम

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर पंचायत के कुआरी गांव निवासी सेना के हवलदार रामेश्वर राम का बुधवार देर शाम पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार में 20 सितंबर को अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान उसी रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया।

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मोनिका देवी पति को पुकारते हुए बार-बार बेसुध हो रही थीं। पुत्र, पुत्रवधू, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे। रामेश्वर राम भारतीय सेना के जीआरईएफ (GREF) में हवलदार के पद पर तैनात थे।

बुधवार देर शाम जब रामेश्वर राम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। तिरंगे में लिपटे जवान को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ‘जय जवान, जय किसान’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, रामेश्वर का नाम रहेगा’ के नारे लगाए।

सेना के जवानों और अमनौर थाने की पुलिस ने रामेश्वर राम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य सम्मान के साथ गांव के लोगों ने अपने जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बाद नारायणी नदी घाट पर बड़े पुत्र सुरेश राम ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में अंचलाधिकारी सुप्रिया कुमारी, राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय, थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के दौरान गांव की गलियां रामेश्वर राम अमर रहें के नारों से गूंज उठीं।

Havildar Rameshwar Ram, a resident of Kuari village under Dharmaur Jaafar Panchayat in Amnaur Police Station area of Saran district, Bihar, was brought to his ancestral village on Wednesday evening. He tragically passed away on September 20 due to a sudden heart attack while on duty in Haridwar, Uttarakhand. He was rushed to AIIMS Rishikesh but succumbed during treatment around 9:30 PM the same night.

The sight of his body, draped in the national flag, plunged his family into profound grief. His wife, Monika Devi, repeatedly fainted while calling out for her husband. His sons, daughter-in-law, daughter, and other family members were inconsolable. Rameshwar Ram served as a Havildar in the GREF (General Reserve Engineer Force) wing of the Indian Army.

Upon the arrival of his mortal remains on Wednesday evening, a large number of villagers gathered for his final darshan. Tears welled up in the eyes of many as they saw the soldier's body wrapped in the Tricolor. Villagers paid their tributes, chanting slogans like 'Jai Jawan, Jai Kisan' and 'Jab tak suraj chand rahega, Rameshwar ka naam rahega' (As long as the sun and moon exist, Rameshwar's name will live on).

Army personnel and Amnaur police accorded a guard of honor to Rameshwar Ram. With full military honors, the villagers bid their final farewell. Subsequently, his elder son, Suresh Ram, lit the pyre at the Narayani River Ghat. Hundreds of villagers and dignitaries, including Circle Officer Supriya Kumari, RJD District President Sunil Rai, and Station House Officer Bimlesh Kumar, participated in the final procession, offering floral tributes. The village streets resonated with slogans honoring Rameshwar Ram during the solemn farewell.

स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Krishan Kumar Mantoo · BJP · AMNOUR क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

POLICE LINE CHHAPRA GROUND

ज़िले की नई योजना

कायाकल्प योजना · सरकारी भवनों की मरम्मत और सुधार विवरण →

Saran की और खबरेंMore from Saran

राजनीतिविकास

रेवती में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाए दीप, बस स्टैंड और शहीद स्मारक हुए रोशन

बलिया जिले की रेवती नगर पंचायत में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया गया। बस स्टैंड, महावीर स्थान, मौनिया बाबा, शहीद स्मारक और नगर पंचायत कार्यालय परिसर समेत कई जगहों को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया गया। सोशल मीडिया पर घर-घर दीपक जलाने की अपील के बाद, नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से ही तैयारी कर ली थी। शाम को इन सभी जगहों पर दीपक जलाए गए, जिससे पूरा इलाका रोशन हो गया। स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों पर दीपक जलाकर इसमें भाग लिया। इस बार पीएम मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के साथ पड़ा, जिससे उत्सव का माहौल और खास हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पाण्डेय और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Dainik Bhaskar · 📍 रेवती